तीन दिवसीय पल्स पोलियो अभियान की उप विकास आयुक्त ने की शुरुआत

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

पाकुड़ : जिले भर में रविवार से तीन दिवसीय पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत हुई। उप विकास आयुक्त महेश कुमार संथालिया, सिविल सर्जन डॉ० मंटू कुमार टेकरीवाल एवं जिला आरसीएच पदाधिकारी डॉ संजय कुमार झा ने पुराने सदर अस्पताल परिसर में बच्चों को पोलियों खुराक पिलाकर अभियान की शुरुआत की

1 लाख 89 हजार 59 बच्चों को पोलियो रोधी खुराक पिलाने का लक्ष्य

उप विकास आयुक्त महेश कुमार संथालिया ने अपील किया कि खुराक पिलाने में किसी प्रकार की कोई लापरवाही नहीं बरतें। ईमानदारी पूर्वक 0-5 वर्ष के बच्चों को पोलियो रोधी खुराक पिलाएं। पोलियो अभियान को सफल बनाने के लिए 1104 बूथ बनाए गए हैं। 2208 वैक्सीनेटर, 268 सुपरवाइजर को लगाया गया है। अभियान के प्रथम दिन बूथों पर 0-5 वर्ष के बच्चों को खुराक पिलाई गई। दूसरे व तीसरे दिन घर-घर जाकर खुराक पिलाना है। उप विकास आयुक्त महेश कुमार संथालिया ने कहा कि हर हाल में लक्ष्य की प्राप्ति करनी है। जिले में सभी बच्चे स्वस्थ रहें इसलिए उन्हें पोलियाे की खुराक देना बेहद जरूरी है। उप विकास आयुक्त ने कहा कि यह अभियान आमलोगों के सहयोग के बिना सफल नहीं हो सकता है। सभी लोग इस अभियान में बढ़ चढ़कर भाग लें और अपने परिवार सहित आस पड़ोस के बच्चों को भी पोलियो की खुराक अवश्य पिलाएं।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

लिट्टीपाड़ा में अवैध बालू परिवहन पर कार्रवाई, बालू लदा हाइवा जब्त

लिट्टीपाड़ा। अवैध खनन और बालू के परिवहन के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत लिट्टीपाड़ा पुलिस ने सोमवार देर रात कार्रवाई करते हुए बालू लदा

पाकुड़ में अवैध पार्किंग पर प्रशासन की सख्ती, 10-15 टोटो जब्त; सड़क किनारे सामान हटाने को 24 घंटे का अल्टीमेटम

पाकुड़। शहर में अवैध पार्किंग, अतिक्रमण और यातायात नियमों के उल्लंघन के खिलाफ जिला प्रशासन ने बुधवार को विशेष अभियान चलाया। उपायुक्त मेघा भारद्वाज के

महेशपुर में अवैध बालू परिवहन पर कार्रवाई, बालू लदा ट्रैक्टर जब्त

महेशपुर। थाना क्षेत्र में अवैध बालू परिवहन के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सोमवार देर रात देवपुर गांव के समीप बालू लदे एक ट्रैक्टर

पर्व-त्योहार से पहले मिठाई दुकानों पर प्रशासन की सख्ती, 4 प्रतिष्ठानों से पनीर-खोवा के नमूने लिए

गोड्डा। पर्व-त्योहारों से पहले मिठाई और खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता को लेकर जिला प्रशासन ने सख्ती बढ़ा दी है। उपायुक्त के निर्देश पर सोमवार को