उपायुक्त ने यातायात और सड़क सुरक्षा को लेकर की बैठक

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

पाकुड़: शहरी परिवहन, यातायात एवं सड़क सुरक्षा को लेकर गुरुवार को समाहरणालय स्थित अपने कार्यालय प्रकोष्ठ में उपायुक्त मनीष कुमार ने बैठक की। उपायुक्त ने सड़क सुरक्षा समिति द्वारा किये जा रहे कार्यों एवं जागरूकता गतिविधियों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए। जिले में सड़क हादसों को कम करने के उद्देश्य से किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की, दुर्घटनाओं में मृत व घायलों से जुड़ी जानकारी को अपडेट रखने का निर्देश दिया। उपायुक्त ने जिले में दुर्घटनाओं को रोकने के उद्देश्य से सभी घटनाओं के डेटा को संग्रहित कर एनालेसिस करने का निर्देश दिया। बैठक के दौरान उपायुक्त ने शहरी क्षेत्र में यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने के उद्देश्य से विभिन्न बिन्दुओं की समीक्षा करते हुए ब्लैक स्पॉट को चिह्नित करते हुए उन स्थानों को बेहतर बनाने के उद्देश्य से कार्य करने का निर्देश दिया, ताकि ब्लैक स्पॉट पर हादसों में कमी लाई जा सके। उपायुक्त ने सभी विद्यालयों में रोड सेफ्टी क्लब बनाने का निर्देश दिया। साथ ही रोड सेफ्टी एग्जीबिशन का आयोजन जनवरी में करने हेतु निर्देशित किया। साथ ही स्पेशल ड्राइव चलाएं, भारी वाहनों की नियमित जांच करें और ओवर लोडिंग, रेडियन लाइट व अन्य जरूरी मापदंड नहीं होने की स्थिति में वैसे वाहनों पर फाइन लगाएं। साथ ही सभी हाइवा की भी जांच सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा को लेकर लोगों के बीच जागरूकता भी आवश्यक है। इसी क्रम में उन्होंने टोटो चालक, समाजसेवी के साथ सड़क जागरूकता पर कार्यशाला आयोजित करने की भी बात कही। उन्होंने हिट एंड रन योजना के तहत योग्य लोगों को लाभान्वित करने की बात कही,इसपर परिवहन पदाधिकारी ने बताया कि वर्तमान वित्तिय वर्ष में 3 लोगों को इसका लाभ दिया गया है।वहीं गुड सेमेरिटन योजना के तहत 3 लोगों को चिंहित किया गया है।

बैठक में जिला परिवहन पदाधिकारी संजय पीएम कुजूर, एमवीआई, सड़क सुरक्षा के कर्मी उपस्थित थे।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

हिरणपुर में विधिक जागरूकता शिविर, छात्रों को नशा, दहेज और बाल विवाह के खिलाफ किया जागरूक

हिरणपुर : झालसा, रांची के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार, पाकुड़ के तत्वावधान में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार,

महेशपुर में 15 वर्षीय नाबालिग छात्रा लापता, पिता की शिकायत पर मामला दर्ज

महेशपुर : रदीपुर ओपी क्षेत्र के एक गांव से 15 वर्षीय नाबालिग छात्रा के लापता होने का मामला सामने आया है। मामले को लेकर छात्रा

महेशपुर में खरीफ फसल बीमा को लेकर कार्यशाला, किसानों को दी गई योजना की जानकारी

महेशपुर : प्रखंड कार्यालय के सभागार भवन में शुक्रवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी डॉ. सिद्धार्थ शंकर यादव की अध्यक्षता में खरीफ बिरसा प्रधानमंत्री फसल बीमा

कटिहार में स्कूली बच्चों ने शहीद ध्रुव कुंडू के स्तंभ पर किया माल्यार्पण, निकाला पैदल मार्च

हर घर तिरंगा अभियान के तहत उत्क्रमित मध्य विद्यालय वर्मा रिफ्यूजी कॉलोनी के छात्र-छात्राओं ने शहीद ध्रुव कुंडू के शहीद स्तंभ पर माल्यार्पण कर उन्हें