पणन सचिव ने शहर के विभिन्न थोक एवं खुदरा आलू प्रतिष्ठानों का किया औचक निरीक्षण

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

पाकुड़ : जिले में आलू की जमाखोरी व कालाबाजारी नहीं हो तथा जिलेवासियों को उचित मूल्य पर आलू उपलब्ध हो इस बाबत उपायुक्त के निर्देशानुसार पणन सचिव संजय कच्छप ने शहर के विभिन्न थोक एवं खुदरा आलू प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण किया।

निरीक्षण के क्रम में तांतीपाड़ा, हरिणडांगा, डेली मार्केट, हाटपाड़ा बाजार में बंगाल से आने वाली आलू खुदरा भाव ₹30 से 32 रूपये प्रति किलोग्राम एवं थोक दर 2600 रूपए एवं 2700 रुपए प्रति क्विंटल के भाव मे उपलब्ध है। पणन सचिव ने बताया कि जिले में आलू की कोई कमी नहीं है। साथ ही जमाखोरी व कालाबाजारी करने वालों पर भी सतत निगरानी रखी जा रही है, किसी भी प्रकार के खाद्यान की कालाबाजारी व जमाखोरी के विरुद्ध दोषियों को चिन्हित कर कठोर कार्रवाई सुनिश्चित किया जाएगा। सभी आमजन से भी उन्होंने अपील किया कि उचित मूल्य पर आलू की खरीदारी करें।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

हिरणपुर में विधिक जागरूकता शिविर, छात्रों को नशा, दहेज और बाल विवाह के खिलाफ किया जागरूक

हिरणपुर : झालसा, रांची के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार, पाकुड़ के तत्वावधान में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार,

महेशपुर में 15 वर्षीय नाबालिग छात्रा लापता, पिता की शिकायत पर मामला दर्ज

महेशपुर : रदीपुर ओपी क्षेत्र के एक गांव से 15 वर्षीय नाबालिग छात्रा के लापता होने का मामला सामने आया है। मामले को लेकर छात्रा

महेशपुर में खरीफ फसल बीमा को लेकर कार्यशाला, किसानों को दी गई योजना की जानकारी

महेशपुर : प्रखंड कार्यालय के सभागार भवन में शुक्रवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी डॉ. सिद्धार्थ शंकर यादव की अध्यक्षता में खरीफ बिरसा प्रधानमंत्री फसल बीमा

कटिहार में स्कूली बच्चों ने शहीद ध्रुव कुंडू के स्तंभ पर किया माल्यार्पण, निकाला पैदल मार्च

हर घर तिरंगा अभियान के तहत उत्क्रमित मध्य विद्यालय वर्मा रिफ्यूजी कॉलोनी के छात्र-छात्राओं ने शहीद ध्रुव कुंडू के शहीद स्तंभ पर माल्यार्पण कर उन्हें