बरहेट: मंगलवार को सीएचसी बरहेट में ओपीडी वार्ड में 9 एएम, टू 3 पीएम,3 पीएम टू 9 पीएम तक डॉक्टर सचिन कुमार का सीएचसी बरहेट में ड्यूटी था।मगर आज डॉक्टर सचिन कुमार अपने ड्यूटी से नदारत थे।प्राप्त जानकारी के अनुसार डॉक्टर सचिन कुमार रोज बरहेट छोड़कर साहिबगंज मुख्यालय में रहकर अपना निजी क्लिनिक में व्यस्त रहते है।हालांकि सीएचसी के रोस्टर में हड्डी विशेषज्ञ डॉ० सचिन कुमार का ड्यूटी रोस्टर में नाम था।
इस संबंध में जब प्रभारी चिकित्सक डॉक्टर हेमंत मुर्मू पूछा गया तो उन्होंने कहा कि डॉक्टर सचिन योगदान लेने के पश्चात से ही अपने ड्यूटी से अकसर नदारद रहते हैं, जिसका खामियाजा न केवल मरीज को बल्कि सीएचसी बरहेट को भी भुगतना पड़ता है। इस संबंध में डॉक्टर प्रभारी चिकित्सक डॉक्टर हेमंत मुर्मू बताते हैं कि डॉक्टर के कमी रहने के कारण वर्तमान में उपस्थित सभी डॉक्टर को अतिरिक्त ड्यूटी दिया जाता है और सभी करते भी हैं, परंतु डॉक्टर सचिन ड्यूटी करने से इनकार कर देते हैं।
सूत्रों के अनुसार डॉक्टर सचिन साहेबगंज मुख्यालय में रेलवे फाटक चैती दुर्गा के समीप निजी क्लीनिक में ज्यादा ड्यूटी करते हुए देखा जा रहा है।

पाकुड़ नगर परिषद में 2 करोड़ की योजनाओं पर घमासान, पार्षदों ने अध्यक्ष-उपाध्यक्ष का पुतला फूंका; समर्थकों ने फोड़े पटाखे
पाकुड़: नगर परिषद क्षेत्र में दो करोड़ रुपये की सड़क योजनाओं के चयन को लेकर सोमवार को विवाद गहरा गया। योजना चयन में पक्षपात और



