जिले के सभी सखी मंडलों एवं ग्राम संगठनों में सखी दिवस कार्यक्रम का किया गया आयोजन

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

पाकुड़ : सखी दिवस के अवसर पर मंगलवार को पाकुड़ प्रखंड के सीएमटीसी एवं लिट्टीपाड़ा प्रखंड अंतर्गत नवाडीह,पटवारा एवं धनी मरगो गांव में आयोजित सखी दिवस कार्यक्रम में उपायुक्त मनीष कुमार उपस्थित होकर सभी जेएसएलपीएस के सखी मंडल के दीदियों को बधाई दिया। उपायुक्त सर्वप्रथम नवाडीह पंचायत भवन पहुंचे। जहां उन्होंने उपस्थित सभी सखी दीदियों को सखी दिवस की बधाई दिया और सभी दीदी अच्छे तरीके से कार्य करने को कहा। उन्होंने सखी दीदी को दिए जाने वाले राशि से अपने गांव घर मे कुटीर उद्योग के जरिए अपनी आमदनी बढ़ाने। घर मे बकरी पालन, मशरूम उत्पाद, स्टोबेरी, सहित अन्य सब्जी का खेती करने को लेकर प्रोत्साहित किया। साथ ही उन्होंने दीदियों को गांव के किसानों द्वारा उपजाए हुए धान को सरकारी लेम्पस में बेचने को कहा। उन्होंने कहा कि सरकारी लेम्पस में धान को बेचने से बाजार से ज्यादा मूल्य मिलेगा। दीदियों को बच्चे को रोजाना स्कूल, आंगनबाड़ी केंद्र भेजने को कहा। साथ ही उपायुक्त ने दीदियों को अच्छे कार्य कर सरकारी योजनाओं का लाभ लेने को कहा। उपायुक्त ने कहा कि 4 जनवरी को जिले के शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पाकुड़ में मेगा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जा रहा है। आप सब दीदी भी शिविर में जाकर स्वास्थ्य जांच जरूर कराएं।

मौके बीडीओ संजय कुमार, विशेष कार्य पदाधिकारी त्रिभूवन कुमार सिंह, जेएसएलपीएस डीपीएम प्रवीण मिश्रा, एपीआरओ पवन कुमार सहित अन्य उपस्थित थे।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

एसआईआर अभियान को लेकर कांग्रेस सक्रिय, बूथ स्तर पर मतदाता सत्यापन और मैपिंग तेज करने निर्देश

  साहिबगंज जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक में एसआईआर कार्यक्रम की समीक्षा की गई। जिला अध्यक्ष बरकतुल्लाह खान ने कार्यकर्ताओं को बीएलए के साथ समन्वय

साहिबगंज रेलवे स्टेशन पर महिला से अभद्रता, छेड़खानी और मारपीट के आरोप में दो युवक हिरासत में

  साहिबगंज रेलवे स्टेशन पर देर रात एक महिला यात्री और उसके परिवार के साथ कथित छेड़खानी, अभद्रता और मारपीट की घटना सामने आई। पटना

70वीं संताल परगना पुलिस ड्यूटी मीट संपन्न, पाकुड़ बना चैंपियन, विजेताओं को मिला सम्मान

  साहिबगंज में आयोजित 70वीं संताल परगना क्षेत्रीय पुलिस ड्यूटी मीट के समापन समारोह में विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। पाकुड़ जिला बल ओवरऑल

योगमय झारखंड अभियान के तहत साहिबगंज में जिला स्तरीय योग प्रशिक्षण, विद्यालयों को मिले विशेष निर्देश

  अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 के अवसर पर साहिबगंज में योगमय झारखंड अभियान के तहत जिला स्तरीय योग प्रशिक्षण आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में शिक्षकों