विद्यालय में आउटरीच सह विधिक जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

पाकुड़ : झालसा रांची के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ के तत्वाधान में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ शेष नाथ सिंह के निर्देश पर नब्बे दिवसीय आउटरीच सह विधिक जागरूकता कार्यक्रम उत्क्रमिक मध्य विद्यालय नवादा, उत्क्रमित +2 विद्यालय इलामी समेत अन्य विद्यालय में चलाया गया जागरूकता अभियान। आज के इस कार्यक्रम में नशीली दवाएं का दुष्प्रभाव, नशे करने से होने वाली शारीरिक, मानसिक,आर्थिक रूप से कमजोर होने समेत दुर्घटना की संभावना को लेकर कई महत्वपूर्ण बातों से उपस्थित छात्र छात्राएं को समझाया गया। साथ ही मौलिक अधिकार और मौलिक कर्तव्य के बारे में जानकारी दी गई। जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ से मिलने वाली निशुल्क कानूनी सहायता पर जानकारी दी गई। मौके पर पीएलवी कमला राय गांगुली, अमूल्य रत्न रविदास, अजारुल शेख उपस्थित रहे। इस दौरान अन्य पैरा लीगल वॉलिंटियर्स ने अपने अपने कार्य क्षेत्रों में आउटरीच कार्यक्रम के बारे में जानकारी दी।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

पाकुड़िया में जेएसएलपीएस की वार्षिक सभा, महिलाओं की आजीविका बढ़ाने पर जोर

पाकुड़िया। प्रखंड क्षेत्र के राजपोखर संकुल संगठन परिसर में शनिवार को झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (जेएसएलपीएस) के तत्वावधान में वार्षिक साधारण सभा का आयोजन

पाकुड़ में राजद ने CEC ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका, इस्तीफे की मांग

पाकुड़। झारखंड प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश अध्यक्ष सह विधायक संजय सिंह यादव के निर्देशानुसार शनिवार को पाकुड़ जिला राजद की ओर से मुख्य

ग्रामीण उद्यमिता को नई उड़ान देने की पहल, जेएसएलपीएस और आईआईएम कलकत्ता इनोवेशन पार्क ने शुरू किया इनक्यूबेशन कार्यक्रम

पाकुड़। समाहरणालय स्थित सभागार में झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (जेएसएलपीएस) और आईआईएम कलकत्ता इनोवेशन पार्क के संयुक्त तत्वावधान में ग्रामीण उद्यमिता को बढ़ावा देने

खड़ी गाड़ी से पाइप लगाकर 15 लीटर डीजल चोरी करते युवक रंगेहाथ गिरफ्तार

महेशपुर। महेशपुर थाना क्षेत्र के शहरग्राम चौक स्थित कमल होटल के समीप खड़ी गाड़ी से पाइप लगाकर डीजल चोरी करते एक युवक को वाहन मालिक