एक लाख के लिए बेटी को परोसा, दरिंदे के घर खुद नाबालिग को छोड़ने गया बाप

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

साहिबगंज: जिले में एक लाख रुपए के लालच में नाबालिग बेटी का सौदा कर दूसरे व्यक्ति से रेप कराने के आरोप में पिता समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया गया। नाबालिग के बयान पर नगर थाने में केस दर्ज किया गया।नाबालिग के पड़ोस की महिला व मुहल्ले के लोगों से पुलिस को घटना की जानकारी मिली। पूछताछ के कर्म में किशोरी ने बताया कि उसके पिता 19 दिसंबर की रात उसे और उसकी बहन को कटिहार के एक व्यक्ति के स्थानीय गर्ल्स हाईस्कूल स्थित किराए के घर में ले गया। कुछ देर रुकने के बाद पिता छोटी बहन को लेकर निकल गया। उक्त व्यक्ति ने उससे दुष्कर्म किया और बोला कि हल्ला करोगी तो पीटेंगे। वह रातभर जगी रही और सुबह अकेली घर आ गई। डर से किसी को कुछ नहीं बताया।

पड़ोसी महिला से बताई हैवानियत की कहानी

नाबालिग लड़की ने बाद में बातचीत के क्रम में उसने पड़ोस की महिला को घटना की जानकारी दी। मुहल्ले के लोगों को पता चलने पर उसके पिता से पूछताछ की, तो उसने गोलमटोल जवाब दिया। फिर पुलिस को घटना की सूचना दी गई। नाबालिग के बयान पर नगर थाने में केस दर्ज किया गया।नाबालिग का आरोप है कि संतोष यादव ने उसके पिता को एक लाख का लालच दिया था। इस कारण पिता उसे संतोष यादव के पास रात में छोड़कर आया था। पुलिस के मुताबिक पीड़िता का बयान यहां संबंधित न्यायालय में कलमबद्ध करा लिया गया है। नगर थाना प्रभारी अमित कुमार गुप्ता ने बताया कि पूछताछ में 14 साल की पीड़िता से पता चला है कि एक महीना पहले उसके पिता कटिहार मिरचाईबाड़ी के संतोष यादव नामक व्यक्ति को घर लेकर आए और कहा कि वह तुमलोगों का दादा लगेगा। बगोदर में मानवता को शर्मसार करने वाली एक घटना सोमवार को घटी। एक किशोर द्वारा चार साल की एक मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म किया गया। घटना बगोदर के एक गांव की है। पुलिस ने घटना को गंभीरता से लेते हुए आरोपी को गिरफ्तार करके उसे जेल भेज दिया। गिरफ्तार लड़के की उम्र 17 साल है तथा वह बच्ची का पड़ोसी है। इलाज लिए बच्ची को सोमवार को गिरिडीह भेजा गया है।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने के लिए कटिहार में जागरूकता कार्यक्रम

प्रवीण कुमार, कटिहार। आगामी 12 सितंबर 2026 को व्यवहार न्यायालय, कटिहार में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने के लिए जिले में

**ठाकुरगंज में सीमा जागरण मंच की बैठक, नगर और ग्रामीण खंड की समिति का हुआ पुनर्गठन**

प्रवीण कुमार/शर्मिला कुमारी, गलगलिया। ठाकुरगंज नगर स्थित फाराबाड़ी में सीमा जागरण मंच की बैठक आयोजित की गई। बैठक में ठाकुरगंज नगर खंड और ग्रामीण खंड

कटिहार के सहजा में बाढ़ से जनजीवन अस्त-व्यस्त, राहत की मांग को लेकर उप प्रमुख ने प्रशासन से की अपील

प्रवीण कुमार, प्राणपुर (कटिहार)। प्राणपुर प्रखंड की सहजा पंचायत के विभिन्न वार्डों में गंगा नदी के बढ़े जलस्तर और बाढ़ के पानी से कई परिवारों

कटिहार में संकुल स्तरीय कला उत्सव-2026 का शुभारंभ, 20 नवोदय विद्यालयों ने लिया हिस्सा

प्रवीण कुमार, कटिहार। पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय, कोलासी, कटिहार में मंगलवार को दो दिवसीय संकुल स्तरीय कला उत्सव-2026 का भव्य शुभारंभ हुआ। बिहार और