बैंक मैनेजर के घर में चोरी की वारदात को अंजाम दिया ओर चोरों ने मैनेजर के घर से लगभग लाख रु का सामान उड़ाया 

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

साहिबगंज: जिले में चोरी की वारदात लगातार बढ़ रही है जिससे लोग अब असुरक्षित महसूस करने लगे है। ताजा मामला जिरवाबाड़ी थाना क्षेत्र के समलापुर मोहल्ले का है। जहां बीती रात चोरों ने बैंक मैनेजर के घर में चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। चोरों ने लगभग लाख रु का सामान उड़ाया है। चोरों ने बैंक मैनेजर के बंद घर को निशाना बनाया था।ग्रामीण बैंक के मैनेजर सुधांशु कुमार उपाध्याय वर्तमान में गढ़वा मे पोस्टेड हैं जबकि उनकी पत्नी नेहा नीरज एलआईसी में सहायक मैनेजर हैं और वह भी गोड्डा जिले में पोस्टेड हैं। ये लोग सीसीटीवी से अपने घर पर निगरानी रखते थे। दो चार दिन पर उनका ड्राइवर शेख कासिम घर की देखरेख कर रहा था। बीती रात उनका ड्राइवर जब घर देखने आया तो घर का लॉक टूटा पाया और फिर आसपास के लोगों के साथ घर के अंदर गया तो हैरान रहा गया।पुलिस सूचना मिलने पर घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने मामले में प्राथमिकी दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है, लेकिन चोर सीसीटीवी का डीवीआर भी अपने साथ ले गये जिससे थोड़ी परेशानी आ रही है। वहीं मकान मालकिन नेहा नीरज बताती है कि 10 से 15 लाख का जेवरात, दो एलसीडी टीवी सहित घर का अन्य सामान चोर ले गये हैं। घर मालिक के अनुसार लगभग 20-25 लाख की चोरी हुई है। अब पुलिस पर ही सभी की आस है। कब तक चोर पकड़े जाते हैं और सामान की बरामदगी होती है। फिलहाल जिले में चोरी की बढ़ती वारदात से लोगों की नींद उड़ी हुई है।पुलिस ने चोरों की तलाशी शुरू कर दिया।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

सर्पदंश से 35 वर्षीय युवक की मौत, झाड़-फूंक में बीता समय; इलाज में हुई देरी

महागामा: प्रखंड क्षेत्र के गढ़ी गांव में रविवार को सर्पदंश से 35 वर्षीय युवक राजेश रजक की मौत हो गई। मृतक गढ़ी गांव निवासी उपेंद्र

बसंतराय के चेकडैम में डूबने से 15 वर्षीय बच्चे की मौत, दो बच्चों को ग्रामीणों ने बचाया

बसंतराय: प्रखंड क्षेत्र के जमनीकोला पंचायत अंतर्गत कुम्हराकोल गांव स्थित चेकडैम में रविवार को नहाने के दौरान तीन बच्चे डूब गए। बच्चों को डूबता देखकर

गेरुवा नदी के बढ़ते जलस्तर से सनौर पुल पर मंडरा रहा खतरा, तेज बहाव से बढ़ी चिंता

बसंतराय: कई दिनों से लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के कारण झारखंड और बिहार की सीमा से होकर बहने वाली गेरुवा नदी का जलस्तर बढ़

पाकुड़ में डॉ. तनवीर आलम ने SIR और मतदाता सूची पर उठाए सवाल, IT सिस्टम के ऑडिट की मांग

पाकुड़: झारखंड प्रदेश कांग्रेस महासचिव डॉ. तनवीर आलम ने शनिवार को पाकुड़ जिला कांग्रेस कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण