कलाई फसल की कटाई अब पुलिस की निगरानी में कटेगी

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

साहिबगंज: दियारा क्षेत्र में कलाई की फसल को लेकर वर्षों से विवाद होता रहा है। कई बार यह विवाद खूनी संघर्ष में भी तब्दील हो चुका है। यही नहीं, दियारा क्षेत्र में कलाई फसल की लूट भी होती रही है। लेकिन अब इसपर लगाम लगने की संभावना है। अब फसल की कटाई पुलिस की निगरानी में होगी। इसको लेकर एसपी के निर्देश पर एसआई अजीत लाकड़ा, एएसआई राजेंद्र मांझी के साथ जैप के आठ सशस्त्र- बल रामपुर दियारा के कलाई कटाई क्षेत्र में गए हैं। दरअसल मुफस्सिल थाना के दियारा क्षेत्र में कलाई फसल की कटाई को लेकर विवाद की शिकायतें थाना एवं वरीय पदाधिकारी के कार्यालय पहुंच रही थी। रामपुर दियारा, रामपुर टोपरा, गोपालपुर दियारा सहित अन्य दियारा क्षेत्र में कलाई फसल कटाई के दौरान आपसी झगड़ा का आवेदन बार-बार आ रहा था। स्थिति को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर मुफस्सिल थाना के पुलिस पदाधिकारी एवं सशस्त्र बल रामपुर दियारा के सीमावर्ती क्षेत्र में विधि व्यवस्था बनाए रखने एवं अपराध नियंत्रण को लेकर करवाई कर रही है।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

ऊर्जा नगर में भगवान जगन्नाथ का महाअभिषेक, रथ यात्रा की तैयारियां हुईं तेज

महागामा: ऊर्जा नगर स्थित भगवान जगन्नाथ मंदिर में देव स्नान पूर्णिमा के पावन अवसर पर सोमवार को भगवान जगन्नाथ के प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन

बीएनएस के तहत दर्ज मामले में नामजद आरोपी गिरफ्तार, मेहरमा पुलिस ने भेजा जेल

गोड्डा: मेहरमा थाना पुलिस ने बीएनएस के तहत दर्ज एक मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज

गोड्डा: मछिया सिमरडा पंचायत में विधिक जागरूकता शिविर, ग्रामीणों को कानून और अधिकारों की दी गई जानकारी

गोड्डा: जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (डीएलएसए) के अध्यक्ष सह प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश रमेश कुमार तथा सचिव दीपक कुमार के निर्देश पर झालसा के

कटिहार में वृद्ध की पीट-पीटकर और हंसुआ से हत्या, पत्नी गंभीर घायल; पहले से दर्ज केस में कार्रवाई नहीं होने का आरोप

कटिहार: जिले के कुरसेला थाना क्षेत्र के गंगा पार गोवराही दियरा स्थित घाट टोला में रविवार देर रात एक दर्दनाक वारदात सामने आई। घर में