डीसी व एसपी ने सड़क सुरक्षा को लेकर जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया 

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

पाकुड़ : रविवार को समाहरणालय परिसर में उपायुक्त मनीष कुमार एवं पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार ने जिले में सड़क दुघर्टना से बचाव को लेकर जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। डीसी ने कहा कि जागरूकता रथ जिले के विभिन्न प्रखंडों में भ्रमण कर सड़क सुरक्षा के आयामों को जन-जन तक पहुंचाने का काम करेगा। जिले के विभिन्न शैक्षणिक संस्थानो में कई तरह की प्रतियोगिताएं आयोजित कर सड़क सुरक्षा जागरुकता अभियान चलाया जा रहा है। इसके अलावा सड़कों पर चलने वाले वाहन, चालक एवं आम राहगीरों को भी सड़क सुरक्षा नियमों की जानकारी देकर जागरूक करने पर विशेष फोकस किया जायेगा। इस क्रम में परिवहन विभाग, ट्रैफिक पुलिस, शिक्षा विभाग, स्वास्थ विभाग, विभिन सरकारी एवं गैर सरकारी संगठनों की भागीदारी से सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने के लिए लोगों को प्रेरित करने का काम एवं सड़कों में होने वाले हादसों को कम करने के लिए परस्पर भागीदारी से प्रयास करेंगे।

इस अवसर पर जिला परिवहन पदाधिकारी सहित कई अन्य मौजूद थे।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

महेशपुर में भाजपा का मार्च और बंद, छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में प्रदर्शन

महेशपुर। झारखंड में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में मंगलवार को भाजपा महेशपुर मंडल के कार्यकर्ताओं ने मंडल अध्यक्ष राहुल मिश्रा के नेतृत्व में

हिरणपुर में भाजपा का सड़क जाम, छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में प्रदर्शन

हिरणपुर। छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में मंगलवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने पाकुड़ के सुभाष चौक पर सड़क जाम कर प्रदर्शन किया। इस दौरान

लाठीचार्ज के विरोध में पाकुड़ बंद, बिरसा चौक पर लगा जाम

पाकुड़। रांची में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में भाजपा की ओर से आहूत झारखंड बंद का असर मंगलवार को पाकुड़ में भी देखने

कटिहार में पीएमजी बैठक, डीएम आशुतोष द्विवेदी ने योजनाओं की समीक्षा की

कटिहार। डीएम आशुतोष द्विवेदी की अध्यक्षता में समाहरणालय के कार्यालय कक्ष में जिला स्तरीय समन्वय समिति एवं प्रोजेक्ट मॉनीटरिंग ग्रुप (पीएमजी) की महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक