जिला कांग्रेस कार्यालय साहिबगंज में पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन पर शोकसभा का आयोजन

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

साहिबगंज: रविवार को जिला कांग्रेस कमेटी साहिबगंज के द्वारा जिला कांग्रेस कार्यालय साहिबगंज में पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन पर शोकसभा का आयोजन किया जिसकी अध्यक्षता जिला अध्यक्ष बरकतुल्लाह खान ने किया.श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित कांग्रेसजनों ने डॉ मनमोहन सिंह के तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया. उसके बाद सभी कांग्रेसजनों ने 2 मिनट का मौन धारण कर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना किया.श्रद्धांजलि सभा में अपने संबोधन में जिला अध्यक्ष ने कहा कि डॉ मनमोहन सिंह के निधन से देश ने एक महान अर्थशास्त्री और संवेदनशील नेता को दिया है. उन्होंने अपनी दूरदर्शिता और नीतियों से भारत को नई ऊंचाइयों पर पहुंचा. बेहद सादगी और ईमानदारी से देश की सेवा करते हुए अपने प्रधानमंत्री के कार्यकाल में भ्रष्टाचार पर रोक लगाने के लिए सूचना का अधिकार, गरीबों को भूखमरी से बचाने के लिए राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा कानून, गरीबों के रोजगार के लिए मनरेगा जैसे कई कानून बनाकर प्रत्येक भारतीयों के जीवन के उत्थान के लिए पूरे समर्पण से कार्य किया.डॉ मनमोहन सिंह का व्यक्तित्व, उनका आचरण और उनकी कार्यशैली हमारे लिए हमेशा अनुकरणीय रहेगी. डॉ मनमोहन सिंह हमेशा हमारे दिलों में जिंदा रहेंगे.शोक सभा में अन्य कई कांग्रेसजनों ने अपनी बात रखी.

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

पाकुड़ नगर परिषद में 2 करोड़ की योजनाओं पर घमासान, पार्षदों ने अध्यक्ष-उपाध्यक्ष का पुतला फूंका; समर्थकों ने फोड़े पटाखे

पाकुड़: नगर परिषद क्षेत्र में दो करोड़ रुपये की सड़क योजनाओं के चयन को लेकर सोमवार को विवाद गहरा गया। योजना चयन में पक्षपात और

कटिहार का 115 साल पुराना दुर्गागंज दुर्गा मंदिर, 2002 में हुआ सार्वजनिक

कदवा (कटिहार): बिहार के कटिहार जिले के कदवा प्रखंड स्थित दुर्गागंज का ऐतिहासिक दुर्गा मंदिर आस्था के साथ-साथ क्षेत्र की पुरानी जमींदारी व्यवस्था की विरासत

गलगलिया के पथरघट्टा हाई स्कूल में SSB का साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम

गलगलिया: विद्यार्थियों को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करने और सुरक्षित इंटरनेट उपयोग के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से 8वीं बटालियन सशस्त्र सीमा बल

कटिहार के 9 खिलाड़ियों ने ताइक्वांडो में जीते गोल्ड मेडल, राज्य स्तर पर चयनित

स्कूली गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में आयोजित प्रमंडल स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में उत्क्रमित मध्य विद्यालय बर्मा रिफ्यूजी कॉलोनी के छात्र-छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन