साहिबगंज: नववर्ष पर जिले के 10 पिकनिक स्पॉटों पर पुलिस प्रशासन की ओर से सुरक्षा का चाक-चौबंद व्यवस्था रहेगा. इसको लेकर तैयारी शुरू कर दी गयी है. एसपी अमित कुमार सिंह ने सभी थाना प्रभारियों से पिकनिक स्पॉटों की सूची मांगी है.बताया जाता है कि जिले में तकरीबन प्रमुख 10 पिकनिक स्पॉटों को चिह्नित किया गया है, जहां एक- एक दंडाधिकारी व पुलिस पदाधिकारी के साथ एक हवलदार व चार सिपाही सुरक्षा व्यवस्था में तैनात रहेंगे. इसके अलावा शहर के प्रमुख चौक-चौराहों पर दी यातायात सिपाही तैनात किये जायेंगे. दरसअल, जिले के पिकनिक स्पॉटों पर काफी भीड़ होती है. दूसरे राज्यों से भी सैलानी यहां पिकनिक मनाने के लिए आते हैं. नये साल के दिन से पूर्व में कई आपराधिक वारदात हो चुके हैं. शराब के अधिक सेवन से सड़क हादसे में कई लोगों के जान पर भी खतरा बना है. शराब पीकर हंगामा करने पर होगी प्राथमिकी साहिबगंज. ईयर सेलिब्रेशन पर एक जनवरी को शराब पीकर बाइक चलाने व हुड़दंग करने वाले की खैर नहीं है. बाइक चालकों पर पुलिस कड़ी कार्रवाई करेगी. वहीं हंगामा करने वाले पर केस भी दर्ज किया जायेगा. अवैध ढंग से शराब की बिक्री करने वालों की धर पकड़ के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है. इसके अलावा होटलों में शराब पीने वालों पर भी पुलिस की पैनी नजर है. शहर के विभिन्न होटलों में बिहार से आकर आपराधिक प्रवृति के लोग शराब पीने आते हैं. ऐसे होटलों जो शराब पीने के लिए विशेष तैयारी कर रखे हैं, ऐसे होटलों की तलाशी भी ली जायेगी. जिले के प्रमुख पिकनिक स्पॉट इस प्रकार है साहिबगंज. साहियगंज में बड़ी झारना के पास पहाड़ की तलहटी, मंडरो प्रखंड के रक्सी स्थान महाराजपुर मोतीझरना, उधवा के पक्षी अभ्यारण्य, बरहरवा के बिंदुवासनी मंदिर, बरहेट के शिवगादी पहाड़, बोरियो प्रखंड के चतरा धोगोडा, मंगलहाट के पास कन्हैया स्थान परिसर, राजमहल राजमहल के सिंधी दलान, बाराद्वारी व उसके आसपास का इलाका. कहते हैं एसपी पहली जनवरी को शाम पांच बजे तक ही पिकनिक स्पॉटों पर लोगों को पिकनिक का जश्न मनाने दिया जायेगा. पिकनिक स्पॉटों से शाम पांच बजे से लोगों को निकालना शुरू कर दिया जायेगा. शराब पीकर वाहन चलाने वाले चालकों की बाइक जब्त कर आवश्यक कार्रवाई की जायेगी.अमित कुमार सिंह, एसपी, साहिबगंज पिकनिक स्थल पर जुटने लगे हैं लोग साहिबगंज. नववर्ष आने की खुशी में पहाड़ की तलहटी के हसीन वादियों में पिकनिक मनाने के लिए लोगों की भीड़ शुरू हो गयी है. शहर के धोबी झरना स्थित पहाड़ की तलहटी में झरने के किनारे प्रत्येक साल नये साल के जश्न में लोग अपने परिवार दोस्तों के साथ नववर्ष पर जुटते हैं. वही पुराने साल को अलविदा करने व नये साल नया उमंग के साथ लोग डीजे की धुन पर पिकनिक स्थल पर पहुंचकर नाचते गाते व खाते-पीते जश्न मनाते हैं. वही नववर्ष आने में दो दिन बाकी है. मगर लोगों का जोश कम नहीं दिख रहा है. 25 दिसंबर से ही पहाड़ की तलहटी में पिकनिक मनाने की शुरुआत हो जाती है.

डीएसपीएमयू के कुलपति के रूप में प्रो. राजीव मनोहर ने संभाला पदभार, शिक्षकों को दिया नियमित और गुणवत्तापूर्ण कक्षाएं लेने का निर्देश
रांची। प्रो. राजीव मनोहर ने आज पूर्वाह्न 10 बजे Dr. Shyama Prasad Mukherjee University (डीएसपीएमयू), रांची के कुलपति के रूप में पदभार ग्रहण किया। वे




