बिरसा मुंडा चौक से डॉ भीम राव अंबेडकर चौक तक निकाली गई प्रभात फेरी

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

पाकुड़ : झालसा रांची के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ के तत्वाधान में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ शेष नाथ सिंह के निर्देश पर सचिव अजय कुमार गुड़िया के मार्गदर्शन में चल रहे नब्बे दिवसीय आउटरीच सह विधिक जागरूकता कार्यक्रम के तहत आज सोमवार को प्रातः बिरसा मुंडा चौक से डॉ भीम राव आंबेडकर चौक तक प्रभात फेरी निकाली गई। प्रभात फेरी का उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक न्याय की किरण पहुंच सके समाज के गरीब असहाय, योग्य व्यक्ति न्याय से वंचित न हो इसके लिए जागरूकता अभियान चला कर जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ से मिलने वाली मुफ्त कानूनी सहायता प्राप्त कराने को लेकर प्रभात फेरी की तहत् लोगों के बीच जागरूकता फैलाई गई। कानूनी या सरकार द्वारा चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ लेने में कोई परेशानी हो रही हो तो पैरा लीगल वॉलिंटियर्स से संपर्क कर अपना समस्या का समाधान करें। साथ ही इस दौरान नशाखोरी , बाल मजदूरी, समेत अन्य समाज हित के बारे में भी जागरूक की गई।मौके पर पीएलवी कमला राय गांगुली, पिंकी मंडल, अमूल्य रत्न रविदास, एजारूल शेख, याकूब अली, चंद्रशेखर घोष, खुदु राजवंशी, उत्पल मंडल, नीरज कुमार राउत उपस्थित रहे।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

महेशपुर में भाजपा का मार्च और बंद, छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में प्रदर्शन

महेशपुर। झारखंड में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में मंगलवार को भाजपा महेशपुर मंडल के कार्यकर्ताओं ने मंडल अध्यक्ष राहुल मिश्रा के नेतृत्व में

हिरणपुर में भाजपा का सड़क जाम, छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में प्रदर्शन

हिरणपुर। छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में मंगलवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने पाकुड़ के सुभाष चौक पर सड़क जाम कर प्रदर्शन किया। इस दौरान

लाठीचार्ज के विरोध में पाकुड़ बंद, बिरसा चौक पर लगा जाम

पाकुड़। रांची में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में भाजपा की ओर से आहूत झारखंड बंद का असर मंगलवार को पाकुड़ में भी देखने

कटिहार में पीएमजी बैठक, डीएम आशुतोष द्विवेदी ने योजनाओं की समीक्षा की

कटिहार। डीएम आशुतोष द्विवेदी की अध्यक्षता में समाहरणालय के कार्यालय कक्ष में जिला स्तरीय समन्वय समिति एवं प्रोजेक्ट मॉनीटरिंग ग्रुप (पीएमजी) की महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक