उपायुक्त ने समेकित जनजाति विकास अभिकरण (आईटीडीए) एवं कल्याण विभाग के कार्यों का किया समीक्षा

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

पाकुड़ : उपायुक्त मनीष कुमार की अध्यक्षता में सोमवार को गोपनीय कार्यालय कक्ष में समेकित जनजाति विकास अभिकरण एवं कल्याण विभाग की बैठक संपन्न हुई। बैठक में उपायुक्त ने प्री मैट्रिक एवं पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति, साईकल वितरण, मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना, मुख्यमंत्री रोजगार सृजन, बिरसा आवास योजना, वन पट्टा वितरण, छात्रावास निर्माण समेत अन्य विभागीय योजनाओं में अद्यतन प्रगति की समीक्षा कर आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया। प्री मैट्रिक छात्रवृत्ति के वित्तीय वर्ष 2024-25 में कुल लक्ष्य 1 लाख 19 हजार 368 छात्रों को प्री मैट्रिक छात्रवृत्ति देने के विरूद्ध 1 लाख 3 हजार 553 छात्रों को राशि भुगतान किया गया है। शेष छात्रों को अनिवार्य रूप से छात्रवृत्ति की राशि भुगतान करने का निर्देश दिया गया। वित्तीय वर्ष 2024-25 की पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति की राशि छात्रों को यथाशीघ्र भुगतान करने का निर्देश दिया गया। उपायुक्त ने एलडीएम को बीईईओ से समन्वय स्थापित कर अपडेटेड बैंक खाता उपलब्ध कराने का निर्देश दिया ताकि शेष सभी छात्रों को छात्रवृत्ति राशि डीबीटी किया जा सके। साईकिल वितरण योजना अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2023- 24 में 15,093 में से 12,090 छात्र-छात्राओं के बीच साईकिल का वितरण किया गया है एवं वित्तीय वर्ष 2024-25 में 2989 छात्रों को साइकिल वितरण की गई है। उपायुक्त ने वित्तीय वर्ष 2024-25 में तेजी लाने का निर्देश देते हुए कहा कि सभी प्रखंडों में साईकल वितरण की संख्या बढ़ायें और जल्द से जल्द कैम्प मोड में सभी बच्चों के बीच जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में साईकल वितरण सुनिश्चित करें ।

इसके अलावे उपायुक्त ने बिरसा आवास योजना की समीक्षा की। समीक्षा के क्रम में 386 के स्वीकृति के विरूद्ध 90 निर्माण कार्य पूर्ण हुए हैं। उपायुक्त ने कहा कि लाभुक जल्द से जल्द आवास निर्माण पूर्ण कर नए घर में शिफ्ट हों इसके लिए संबंधित पदाधिकारी व्यक्तिगत रूचि लेकर आवास निर्माण पूर्ण करायें।

जिला स्तर पर 160 व्यक्तिगत तथा 60 सामुदायिक वन पट्टा वितरण की स्वीकृति दी गई जिनमें लाभुकों को 235.22 हेक्टेयर रकवा जमीन उपलब्ध कराया गया है। सामुदायिक वन पट्टा के ज्यादा से ज्यादा लाभुकों को योजना का लाभ दिलाने हेतु निर्देशित किया गया ताकि एक समूह को लाभ मिल सके जिससे पूरे समुदाय के उत्थान में सहायक हो सके। सभी प्रखंड कल्याण पदाधिकारी को यथाशीघ्र लाभुकों का जांच करते हुए जिला कल्याण कार्यालय को आवेदन समर्पित करने का निदेश दिया गया ताकि द्वितीय किश्त की राशि का भुगतान किया जा सके ।

बैठक में परियोजना निदेशक आईटीडीए अरुण कुमार एक्का, जिला कल्याण पदाधिकारी लक्ष्मण हरिजन, सहायक अभियंता एवं सभी प्रखंड कल्याण पदाधिकारी समेत अन्य उपस्थित थे।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

पाकुड़ नगर परिषद में 2 करोड़ की योजनाओं पर घमासान, पार्षदों ने अध्यक्ष-उपाध्यक्ष का पुतला फूंका; समर्थकों ने फोड़े पटाखे

पाकुड़: नगर परिषद क्षेत्र में दो करोड़ रुपये की सड़क योजनाओं के चयन को लेकर सोमवार को विवाद गहरा गया। योजना चयन में पक्षपात और

कटिहार का 115 साल पुराना दुर्गागंज दुर्गा मंदिर, 2002 में हुआ सार्वजनिक

कदवा (कटिहार): बिहार के कटिहार जिले के कदवा प्रखंड स्थित दुर्गागंज का ऐतिहासिक दुर्गा मंदिर आस्था के साथ-साथ क्षेत्र की पुरानी जमींदारी व्यवस्था की विरासत

गलगलिया के पथरघट्टा हाई स्कूल में SSB का साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम

गलगलिया: विद्यार्थियों को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करने और सुरक्षित इंटरनेट उपयोग के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से 8वीं बटालियन सशस्त्र सीमा बल

कटिहार के 9 खिलाड़ियों ने ताइक्वांडो में जीते गोल्ड मेडल, राज्य स्तर पर चयनित

स्कूली गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में आयोजित प्रमंडल स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में उत्क्रमित मध्य विद्यालय बर्मा रिफ्यूजी कॉलोनी के छात्र-छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन