साहिबगंज: बढ़ते ठंड को देखते हुए प्रशासनिक डीएस डॉक्टर. मुकेश कुमार रविवार की देर रात्रि को सदर अस्पताल पहुच कर मरीजो का हाल जाना। इस दौरान प्रशासनिक डीएस डॉक्टर मुकेश कुमार ने सभी भर्ती मरीजो के बेड पर कंबल देने का निर्देश दिया है। डीएस डॉक्टर मुकेश कुमार ने कहा कि अस्पताल में प्रयुक्त मात्रा में कंबल उपलब्ध है। मरीज के परिजनों को घर से कंबल व चादर लाने की कोई आवश्यकता नही है। इसके लिए स्वास्थ कर्मियों को निर्देश देते हुए कहा कि भर्ती होने समय मरीज के बेड पर सबसे पहले चादर व कंबल उपलब्ध कराए। ताकि ठंड के चलते मरीज को नींद में खलल न पड़े। न ही इलाज में किसी तरह की परेशानी हो।वहीं प्रसव वार्ड,लेबर वार्ड,महिला,पुरुष वार्ड,ब्लड जांच धर,धूम कर साफ सफाई,को देखा।

पाकुड़ नगर परिषद में 2 करोड़ की योजनाओं पर घमासान, पार्षदों ने अध्यक्ष-उपाध्यक्ष का पुतला फूंका; समर्थकों ने फोड़े पटाखे
पाकुड़: नगर परिषद क्षेत्र में दो करोड़ रुपये की सड़क योजनाओं के चयन को लेकर सोमवार को विवाद गहरा गया। योजना चयन में पक्षपात और



