सीएबी रेड बरहरवा ने 121 रनों से दर्ज की जीत, सीनियर ज़िला क्रिकेट लीग कम नॉक आउट टूर्नामेंट।00लो

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

साहिबगंज:  ज़िला क्रिकेट संघ के तत्वाधान में सिदो-कान्हू स्टेडियम में चल रहे सीनियर क्रिकेट लीग टूर्नामेंट के एक मैच में सोमवार को सीएबी रेड बरहरवा बनाम बरहेट वारियर्स क्रिकेट क्लब के बीच मैच खेला गया।
बरहेट वारियर्स ने टॉस जीत पहले गेंदबाजी का निर्णय लिया। सीएबी रेड बरहरवा ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 30 ओवर में 4 विकेट पर 244 रन बनाए। पीयूष गुप्ता ने शानदार शतक लगाते हुए 109 रन बनाए। ईशु कुमार ने 41, प्रीतम सरकार ने 16 व अमूल ने 11 रनों की पारी खेली। बरहेट वारियर्स के गेंदबाज राहुल ठाकुर ने 2, अमित व उत्तम ने 1-1 विकेट लिए। जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी बरहेट वारियर्स की टीम 22.2 ओवर में 123 रन बना कर ऑल आउट हो गई। विकास ने 11, अमित ने 19, सचिन ने 18 व विशाल ने 19 रन बनाए। सीएबी रेड बरहरवा के गेंदबाज सन्नी श्रीवास्तव ने 3, पीयूष गुप्ता ने 2, अरबाज, आयुष व रंजन ने 1-1 विकेट लिया। सीएबी रेड बरहरवा ने 121 रनों से जीत दर्ज की। सीएबी रेड बरहरवा के खिलाड़ी पीयूष गुप्ता को मैन ऑफ दी मैच घोषित किया गया। मुख्यातिथि राकेश कुमार रोशन ने पीयूष को मैन ऑफ दी मैच की ट्रॉफी से पुरस्कृत किया। मैच में अंपायरिंग राकेश कुमार रोशन व प्रभाकर सिंह उर्फ गुड्डा एवं स्कोरिंग केएस सौरभ ने किया। मौके पर जिला क्रिकेट एसोसिएशन सचिव अंकुर सिन्हा, टूर्नामेंट इंचार्ज मो अशफाक आलम, चंदन कुमार, मो जुनैद, आदित्य, सतीश सिन्हा, ग़ोपाल सिंह, सागर सुमन मौजूद थे।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

पाकुड़िया में जेएसएलपीएस की वार्षिक सभा, महिलाओं की आजीविका बढ़ाने पर जोर

पाकुड़िया। प्रखंड क्षेत्र के राजपोखर संकुल संगठन परिसर में शनिवार को झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (जेएसएलपीएस) के तत्वावधान में वार्षिक साधारण सभा का आयोजन

पाकुड़ में राजद ने CEC ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका, इस्तीफे की मांग

पाकुड़। झारखंड प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश अध्यक्ष सह विधायक संजय सिंह यादव के निर्देशानुसार शनिवार को पाकुड़ जिला राजद की ओर से मुख्य

ग्रामीण उद्यमिता को नई उड़ान देने की पहल, जेएसएलपीएस और आईआईएम कलकत्ता इनोवेशन पार्क ने शुरू किया इनक्यूबेशन कार्यक्रम

पाकुड़। समाहरणालय स्थित सभागार में झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (जेएसएलपीएस) और आईआईएम कलकत्ता इनोवेशन पार्क के संयुक्त तत्वावधान में ग्रामीण उद्यमिता को बढ़ावा देने

खड़ी गाड़ी से पाइप लगाकर 15 लीटर डीजल चोरी करते युवक रंगेहाथ गिरफ्तार

महेशपुर। महेशपुर थाना क्षेत्र के शहरग्राम चौक स्थित कमल होटल के समीप खड़ी गाड़ी से पाइप लगाकर डीजल चोरी करते एक युवक को वाहन मालिक