आरपीएफ ने अवैध शराब तस्करी को किया नाकाम,बीस हजार की अवैध शराब जब्त

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

बरहरवा: आरपीएफ ने ट्रेन से अवैध शराब जब्त करने में सफलता हासिल की है। जानकारी देते हुए आरपीएफ इंस्पेक्टर संजीव कुमार ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि कोच संख्या ईआर-132414, टी नंबर- 05433 में अवैध शराब ले जाया जा रहा है। सूचना मिलते ही आरपीएफ इंस्पेक्टर संजीव कुमार के नेतृत्व में ए एसआई लाल बहादुर मांझी,एचसी डीके मंडल और एचसी एसी दास ने संयुक्त रूप से उक्त ट्रेन के कोच संख्या ईआर-132414 में छापेमारी किया। तलाशी के दौरान सीट के अंदर 2 लावारिस काले रंग का बिमल पान मसाला बैग रखा हुआ मिला। संदेह होने पर सावधानी बरतते हुए उक्त बैग को खोलने पर बैग के अंदर शराब मिली। शराब के संबंध में उक्त कोच में उपलब्ध यात्रियों से पूछा गया। लेकिन कोई भी उक्त बैग का दावा करने के लिए आगे नहीं आया। शराब के बैग को ट्रेन से उतर कर आरपीएफ पोस्ट लेकर चला गया। जब्त अवैध शराब में 17 पीस ब्लेंडर्स प्राइड व्हिस्की जिसकी अनुमानित कीमत 20000 रूपये बताया जाता है। कानूनी औपचारिकताओं के पश्चात् सभी बोतलों को जब्त कर आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए साहिबगंज के उत्पाद शुल्क विभाग को सूचित किया गया है।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

गोड्डा में इंडस्ट्रियल पार्क की चिह्नित भूमि का डीसी ने किया निरीक्षण

गोड्डा। उपायुक्त लोकेश मिश्रा ने शनिवार को पथरगामा प्रखंड के पारसपानी स्थित इंडस्ट्रियल पार्क के लिए चिह्नित भूमि का स्थल निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने

गणतंत्र दिवस परेड शिविर के लिए गोड्डा कॉलेज के 5 छात्रों का चयन

गोड्डा। आगामी गणतंत्र दिवस के अवसर पर दिल्ली में आयोजित होने वाले गणतंत्र परेड शिविर 2026-27 के लिए विश्वविद्यालय स्तरीय चयन प्रक्रिया में गोड्डा कॉलेज

आयुष्मान आरोग्य मंदिर परिसर में वर्षों से जलजमाव, नहीं है जल निकासी की समुचित व्यवस्था

महागामा। अनुमंडल के नयानगर स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिर परिसर में वर्षों से जलजमाव की समस्या बनी हुई है। जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने

गोड्डा में राष्ट्रव्यापी बैंक हड़ताल का व्यापक असर, SBI समेत बैंकों में लटका ताला**

गोड्डा। पांच दिवसीय बैंकिंग व्यवस्था लागू करने समेत बैंक कर्मचारियों की विभिन्न लंबित मांगों को लेकर शुक्रवार को आयोजित राष्ट्रव्यापी बैंक हड़ताल का गोड्डा जिले