मनरेगा योजनाओं की समीक्षा बैठक

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

बोरियो: प्रखंड कार्यालय के सभागार में सोमवार को बीडीओ नागेश्वर साव ने मनरेगा योजनाओं की समीक्षा को लेकर प्रखंड क्षेत्र की विभिन्न पंचायतों के मुखिया, पंचायत सचिव, एई जेई एवं रोजगार सेवकों के साथ बीपीओ की उपस्थिति में बैठक की। बैठक में बीडीओ ने मनरेगा योजना के तहत पंचायतों में चल रहे विकास योजना जो अब तक अपूर्ण है उन योजनाओं को पूर्ण करने का निर्देश दिया। उन्होंने 15 वें वित्त मनरेगा सिंचाई कूप समेत अन्य योजनाओं की जानकारी पंचायतवार बारी-बारी से ली। उन्होंने अबुआ आवास योजना के कार्य को युद्ध स्तर पर किये जाने का निर्देश दिया। साथ ही पंचायतों में सिंचाई कूप व डोभा निर्माण कार्यों को भी तेजी से कराये जाने का निर्देश दिया। इस मौके पर मनरेगा बीपीओ जैनी किस्कू, मुखिया धर्मी पहाड़िन, एरिका स्वर्ण मरांडी, टेरेसिना मरांडी, गोलमा सोरेन, किरण सोरेन, पंचायत सचिव बेटका सोरेन, प्रमानंद कुमार मंडल, आशा कुमारी, रोजगार सेवक अबुल हसन, अजमल, सहित विभिन्न पंचायत के रोजगार सेवक, एई, जेई व अन्य मौजूद थे।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

महेशपुर में भाजपा का मार्च और बंद, छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में प्रदर्शन

महेशपुर। झारखंड में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में मंगलवार को भाजपा महेशपुर मंडल के कार्यकर्ताओं ने मंडल अध्यक्ष राहुल मिश्रा के नेतृत्व में

हिरणपुर में भाजपा का सड़क जाम, छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में प्रदर्शन

हिरणपुर। छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में मंगलवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने पाकुड़ के सुभाष चौक पर सड़क जाम कर प्रदर्शन किया। इस दौरान

लाठीचार्ज के विरोध में पाकुड़ बंद, बिरसा चौक पर लगा जाम

पाकुड़। रांची में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में भाजपा की ओर से आहूत झारखंड बंद का असर मंगलवार को पाकुड़ में भी देखने

कटिहार में पीएमजी बैठक, डीएम आशुतोष द्विवेदी ने योजनाओं की समीक्षा की

कटिहार। डीएम आशुतोष द्विवेदी की अध्यक्षता में समाहरणालय के कार्यालय कक्ष में जिला स्तरीय समन्वय समिति एवं प्रोजेक्ट मॉनीटरिंग ग्रुप (पीएमजी) की महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक