चेकपोस्टों पर अवैध माइनिंग व परिवहन पर प्रतिनियुक्त कर्मियों पर होगी कार्रवाई

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

पाकुड़: मंगलवार को समाहरणालय स्थित सभागार में उपायुक्त मनीष कुमार की अध्यक्षता में चेकपोस्ट पर प्रतिनियुक्त मजिस्ट्रेट के साथ बैठक की। उपायुक्त ने प्रतिनियुक्त कर्मियों को निर्देश दिया कि कहीं भी अवैध माइनिंग, परिवहन हुआ तो प्रतिनियुक्त कर्मियों पर कार्रवाई की जाएगी। चेकपोस्टों पर चालान की बारीकी से जांच प्रतिनियुक्त कर्मी करें। अवैध परिवहन कार्य में कोई भी लोग संलिप्त पाए जाते हैं तो उसके विरुद्ध त्वरित कार्रवाई करने को कहा। उपायुक्त ने कहा कि जो लोग अवैध रूप से चेकपोस्ट पर गाड़ियां पास करा रहे हैं, उन लोगों पर भी सख्त कार्रवाई करें। सूचना तंत्र को मजबूत करने का निर्देश दिया। उपायुक्त ने सभी को टीम वर्क के रूप में कार्य करने की बात कही ताकि त्वरित व उचित धाराओं के साथ कानूनी कार्रवाई की जा सके। उपायुक्त ने कहा कि सभी चेकपोस्ट की निगरानी सीसीटीवी कैमरा के माध्यम से किया जा रहा है।मौके पर अनुमंडल पदाधिकारी साईमन मरांडी, विशेष कार्य पदाधिकारी त्रिभूवन कुमार सिंह एवं प्रतिनियुक्त मजिस्ट्रेट उपस्थित थे।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

महेशपुर के विद्यालयों में रक्षाबंधन पर निबंध और राखी बनाओ प्रतियोगिता आयोजित

जिला शिक्षा पदाधिकारी सह जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, झारखंड शिक्षा परियोजना पाकुड़ के निर्देश पर शनिवार को प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों में रक्षाबंधन पर्व के अवसर

पाकुड़ में हर्षोल्लास से मना सावन तीज महोत्सव, लोकगीतों पर थिरकीं महिलाएं

पाकुड़ मारवाड़ी महिला समिति की ओर से शनिवार को अग्रसेन भवन में सावन तीज महोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में मारवाड़ी समाज की

पाकुड़ में बिजली विभाग की समीक्षा बैठक, स्मार्ट मीटर लगाने में तेजी का निर्देश

स्थानीय सर्किट हाउस में शनिवार को बिजली विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता विद्युत अधीक्षण अभियंता राजकुमार ने की। इस दौरान

मुसाबनी में 450 CRPF जवानों और युवाओं ने लगाई दौड़, ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ का दिया संदेश

उमेश कांत गिरि, ब्यूरो प्रभारी घाटशिला, झारखंड। राष्ट्रीय एकता और अखंडता को मजबूत करने के उद्देश्य से शनिवार को मुसाबनी में सीआरपीएफ की 193 बटालियन