उपायुक्त ने वीसी के माध्यम से जिला विकास समन्वय समिति की बैठक की

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

पाकुड़ : गुरुवार को जिला विकास समन्वय समिति की बैठक हुई। बैठक में उपायुक्त ने कल्याण विभाग के समीक्षा के क्रम में पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति, साईकल वितरण, मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना, मुख्यमंत्री रोजगार सृजन, बिरसा आवास योजना, वन पट्टा वितरण, छात्रावास निर्माण समेत अन्य विभागीय योजनाओं में अद्यतन प्रगति की समीक्षा कर आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया। साथ ही जाहिरस्थान, धुमकुड़िया से संबंधित जितने भी भूमि स्थानांतरण लंबित है। सभी में तेजी लाने का निर्देश दिया गया। उपायुक्त ने कहा कि डीएमएफटी मद से जो भी योजना की स्वीकृति दी गई है। उसका स्थल निरीक्षण जरूर करें। जिले में बढ़ती हुए ठंड के मद्देनजर प्रतिदिन रात में विभिन्न चौक चौराहों पर अलाव की व्यवस्था करना सुनिश्चित करें। आपके साथ, आपके लिए प्रशासन दिवस के दिन सभी पदाधिकारी दाल भात केंद्र का निरीक्षण जरूर करें एवं दाल भात केंद्र का खाना खाकर क्वालिटी का जांच अवश्य करें। उपायुक्त ने बताया कि सोमवार तक सभी प्रखंडों में कम्बल उपलब्ध करायें जाएंगे। कम्बल मिलते ही वितरण कराना शुरू करेंगे। सेविका-सहायिका चयन करने के समय वीडियोग्राफी अवश्य करायें। उपायुक्त ने अपर समाहर्ता, अनुमंडल पदाधिकारी, भूमि सुधार उप समाहर्ता एवं सीओ को नियमित कोर्ट करने का निदेश दिया गया ताकि जमीन से जुड़े मामले का सयमबद्ध निष्पादन हो।

इसके अलावा उपायुक्त ने चापाकल एवं जलमीनार, धान अधिप्राप्ति, राजस्व, 15 वें वित्त, अनुकम्पा से संबंधित, राशन से संबंधित, निलाम पत्र से संबंधित कार्यों की बिंदुबार समीक्षा कर संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया। उन्होंने सभी सम्बन्धित अधिकारी व कर्मी को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने का निर्देश देते हुए कहा कि कल्याणकारी योजनाओं को सफल बनाना हमारी प्राथमिकता होनी चाहिए। इस दौरान विभिन्न विभागों की समीक्षा करते हुए सभी पात्र लाभुकों को लाभान्वित करने का निदेश दिया गया तथा आ रही समस्याओं का त्वरित निष्पादन करने के आवश्यक निदेश दिए गए। कहा कि सरकार की महत्वकांक्षी योजनाओं का लाभ सभी सुयोग्य लाभुकों तक अवश्य पहुंचें। उपायुक्त ने कहा कि सरकार द्वारा स्वीकृत सभी योजनाओं को ससमय धरातल पर उतारना संबंधित पदाधिकारियों का कर्तव्य है।

बैठक में उप विकास आयुक्त महेश कुमार संथालिया, सिविल सर्जन डॉक्टर मंटु कुमार टेकरीवाल, परियोजना निदेशक, आईटीडीए अरुण कुमार एक्का, जिला परिवहन पदाधिकारी संजय पीएम कुजूर, सभी विभागों के वरीय पदाधिकारी एवं सभी बीडीओ, सीओ वीसी के माध्यम से जुड़े हुए थे।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

एसआईआर अभियान को लेकर कांग्रेस सक्रिय, बूथ स्तर पर मतदाता सत्यापन और मैपिंग तेज करने निर्देश

  साहिबगंज जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक में एसआईआर कार्यक्रम की समीक्षा की गई। जिला अध्यक्ष बरकतुल्लाह खान ने कार्यकर्ताओं को बीएलए के साथ समन्वय

साहिबगंज रेलवे स्टेशन पर महिला से अभद्रता, छेड़खानी और मारपीट के आरोप में दो युवक हिरासत में

  साहिबगंज रेलवे स्टेशन पर देर रात एक महिला यात्री और उसके परिवार के साथ कथित छेड़खानी, अभद्रता और मारपीट की घटना सामने आई। पटना

70वीं संताल परगना पुलिस ड्यूटी मीट संपन्न, पाकुड़ बना चैंपियन, विजेताओं को मिला सम्मान

  साहिबगंज में आयोजित 70वीं संताल परगना क्षेत्रीय पुलिस ड्यूटी मीट के समापन समारोह में विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। पाकुड़ जिला बल ओवरऑल

योगमय झारखंड अभियान के तहत साहिबगंज में जिला स्तरीय योग प्रशिक्षण, विद्यालयों को मिले विशेष निर्देश

  अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 के अवसर पर साहिबगंज में योगमय झारखंड अभियान के तहत जिला स्तरीय योग प्रशिक्षण आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में शिक्षकों