दूकान के अंदर युवक ने फांसी लगाकर किया आत्महत्या पुलिस ने यूडी कांड दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू की

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

बरहरवा: थाना अंतर्गत हाई स्कूल के समीप एस.बी ऑटो पार्ट्स मोटर साइकिल के दुकान पर एक युवक ने फांसी लगाकर अपना जान गवा दिया है| मृतक युवक का पहचान किशन रवानी,उम्र-20 वर्ष,पिता-अजीत रमानी कहारपाड़ा के रूप में हुआ है। एस.बी.ऑटो पार्ट्स मोटरसाइकिल के दुकान मालिक उमाशंकर गुप्ता ने बताया कि मृत अजीत रवानी पिछले 10 महीने से मेरे दुकान में मिस्त्री के रूप में काम कर रहा था। कल 1 जनवरी रहने के कारण दुकान बंद था। दुकान का चाभी उसी के पास रहता था। कल लगभग शाम 7:00 बजे से उनके मोबाइल में फोन लगा रहे थे, मगर एक बार भी फोन रिसीव नहीं हुआ।इसके बाद आज अपने दुकान जाकर देखा कि सामने का शटर गेट में दोनों साइड ताला लगा हुआ पाया वही दूसरे साइड गेट के पास जाकर देखा कि अंदर से गेट बंद है। इस समय गेट का लोक काट कर अंदर देखा कि मृतक अजीत रवानी का शव रस्सी के सहारे झूलते हुए पाया। जिसकी जानकारी बरहरवा थाना प्रभारी सुमित कुमार सिंह को सूचना दिया। वहीं थाना प्रभारी को सूचना मिलते ही दलबल के साथ घटना स्थल पर पहुंचकर मामले का छानबीन शुरू कर दी। और शव को अपने कब्जे में लेकर राजमहल पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया। वही इस मामले मे यूडी केश दर्ज कर आगे के कारवाई की जा रही है।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

पाकुड़ नगर परिषद में 2 करोड़ की योजनाओं पर घमासान, पार्षदों ने अध्यक्ष-उपाध्यक्ष का पुतला फूंका; समर्थकों ने फोड़े पटाखे

पाकुड़: नगर परिषद क्षेत्र में दो करोड़ रुपये की सड़क योजनाओं के चयन को लेकर सोमवार को विवाद गहरा गया। योजना चयन में पक्षपात और

कटिहार का 115 साल पुराना दुर्गागंज दुर्गा मंदिर, 2002 में हुआ सार्वजनिक

कदवा (कटिहार): बिहार के कटिहार जिले के कदवा प्रखंड स्थित दुर्गागंज का ऐतिहासिक दुर्गा मंदिर आस्था के साथ-साथ क्षेत्र की पुरानी जमींदारी व्यवस्था की विरासत

गलगलिया के पथरघट्टा हाई स्कूल में SSB का साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम

गलगलिया: विद्यार्थियों को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करने और सुरक्षित इंटरनेट उपयोग के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से 8वीं बटालियन सशस्त्र सीमा बल

कटिहार के 9 खिलाड़ियों ने ताइक्वांडो में जीते गोल्ड मेडल, राज्य स्तर पर चयनित

स्कूली गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में आयोजित प्रमंडल स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में उत्क्रमित मध्य विद्यालय बर्मा रिफ्यूजी कॉलोनी के छात्र-छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन