कर्मचारियों से हड़ताल से चरमराई कॉलेज की शिक्षा व्यवस्था

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

पाकुड़: सिदो-कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय दुमका प्रक्षेत्र के प्रक्षेत्रीय कर्मचारी संघ के आह्वान पर 38 वां दिन शुक्रवार को शिक्षकेत्तर कर्मचारी का अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी है। अपने मांगों के समर्थन में केकेएम कॉलेज परिसर में कर्मचारियों ने धरना दिया। हड़ताल का नेतृत्व कर्मचारी संघ के सचिव नीरज कुमार ने किया। सचिव ने कहा कि एसीपी व सातवां वेतनमान मांग को लेकर कर्मचारी हड़ताल पर पिछले 26 नवंबर से है। बावजूद कर्मचारियों के मांगों को पूरा नही किया गया है। मांग पूरी नहीं होने पर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर कर्मचारी डटे रहेंगे। शिक्षकेत्तर कर्मचार हड़ताल पर चले जाने से कॉलेज का प्रशासनिक एवं अन्य कार्य पूरी तरह से प्रभावित हो गया है। कॉलेज के कार्यालयों में परीक्षा विभाग को छोड़कर अन्य कार्यालय का कार्य बंद है। कर्मचारियों ने अपने मांगों के समर्थन में जमकर नारेबाजी की। हड़ताल के कारण छात्र-छात्राएं अपने विभिन्न शैक्षणिक कार्य को लेकर कॉलेज का चक्कर लगा रहे है। धरना प्रदर्शन के दौरान अपने मांगों के समर्थन में कर्मचारियों ने जमकर नारेबाजी की। मौके पर संघ के शिबु राय,बुरू टुडू,उमा देवी,रंजु कुमारी सहित अन्य मौजूद थे।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

एसआईआर अभियान को लेकर कांग्रेस सक्रिय, बूथ स्तर पर मतदाता सत्यापन और मैपिंग तेज करने निर्देश

  साहिबगंज जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक में एसआईआर कार्यक्रम की समीक्षा की गई। जिला अध्यक्ष बरकतुल्लाह खान ने कार्यकर्ताओं को बीएलए के साथ समन्वय

साहिबगंज रेलवे स्टेशन पर महिला से अभद्रता, छेड़खानी और मारपीट के आरोप में दो युवक हिरासत में

  साहिबगंज रेलवे स्टेशन पर देर रात एक महिला यात्री और उसके परिवार के साथ कथित छेड़खानी, अभद्रता और मारपीट की घटना सामने आई। पटना

70वीं संताल परगना पुलिस ड्यूटी मीट संपन्न, पाकुड़ बना चैंपियन, विजेताओं को मिला सम्मान

  साहिबगंज में आयोजित 70वीं संताल परगना क्षेत्रीय पुलिस ड्यूटी मीट के समापन समारोह में विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। पाकुड़ जिला बल ओवरऑल

योगमय झारखंड अभियान के तहत साहिबगंज में जिला स्तरीय योग प्रशिक्षण, विद्यालयों को मिले विशेष निर्देश

  अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 के अवसर पर साहिबगंज में योगमय झारखंड अभियान के तहत जिला स्तरीय योग प्रशिक्षण आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में शिक्षकों