साहिबान: जिला परिवहन विभाग साहिबगंज के द्वारा राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत जिला परिवहन पदाधिकारी मिथिलेश कुमार चौधरी के नेतृत्व में आज ( रोज ऐट रोड ) कार्यक्रम का आयोजन साहिबगंज जिले के सभी थाना क्षेत्र में किया गया। इसका उद्देश्य सड़क सुरक्षा के नियमों का उल्लंघन करने वाले का सड़क सुरक्षा के प्रति व्यवहार को बदलना है जिसके लिए सभी वाहन चालकौ को गुलाब फुल एवं माला पहनाकर उन्हें जागरूक किया गया एवं बताया गया कि सड़क सुरक्षा के नियमों एवं सेफ्टी उपकरण जैसे हेलमेट सीटबेट आदि के साथ सड़क परिवहन के नियमों का पालन कर सड़क दुर्घटना से बचा एवं अपने दूसरों का अनमोल जीवन को बचाया जा सके।
इसके साथ चेतावनी भी दी गई कि आगे से सड़क सुरक्षा के मानक एवं सेफ्टी उपकरण का उपयोग के साथ नियमों का उल्लंघन करने पर एम भी एक्ट के अंतर्गत जुर्माना लगाया जाएगा।साथ ही साथ हैंड बिल, बुकलेट, पंपलेट,एवं सभी योजनाओं के फॉर्म का वितरण किया गया। इस अवसर पर मोटरयान निरीक्षक अभिषेक मुंडा, जिला सड़क सुरक्षा प्रबंधक नीरज कुमार साह, रोड इंजीनियर एनालिस्ट अनुज पाराशर, आईटी सहायक राजहंस एवं सभी थाना प्रभारी एवं पुलिस बल उपस्थित रहे।

डीएसपीएमयू के कुलपति के रूप में प्रो. राजीव मनोहर ने संभाला पदभार, शिक्षकों को दिया नियमित और गुणवत्तापूर्ण कक्षाएं लेने का निर्देश
रांची। प्रो. राजीव मनोहर ने आज पूर्वाह्न 10 बजे Dr. Shyama Prasad Mukherjee University (डीएसपीएमयू), रांची के कुलपति के रूप में पदभार ग्रहण किया। वे




