पाकुड़ : शनिवार को राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2025 के तहत साइमन मरांडी माननीय विधायक महेशपुर के मार्गदर्शन एवं उपायुक्त पाकुड़ एवं पुलिस अधीक्षक पाकुड़ के निर्देशानुसार एवं जिला परिवहन पदाधिकारी संजय पीएम कुजूर के नेतृत्व में “स्वास्थ्य हुल महोत्सव एवं राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2025 ” अंतर्गत आज जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर यातायात नियम एवं सड़क सुरक्षा को लेकर स्वास्थ्य विभाग एवं परिवहन विभाग के संयुक्त सहयोग से पुराना सदर अस्पताल भवन परिसर ,पाकुड़ में ‘‘ राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा जागरूकता रथ एवं निःशुल्क स्वास्थ्य एवं आंख जाँच शिविर ’’का भब्य आयोजन किया गया, जिसमें जिला अंतर्गत परिचालित होने वाले सभी वाहन चालकों एवं अन्य आम लोगों मे आयोजित इस स्वास्थ्य जांच शिविर में अपने-अपने स्वास्थ्य एवं आँखों की जाँच करवाया गया। इसके अलावे स्वास्थ्य विभाग से चिकित्सकों द्वारा सभी आगन्तुक चालकों को नेत्र एवं स्वास्थ्य संबंधी जांच कर आवश्यक सलाह दी गई। ज्ञात हो दिनांक 01.01.2025 से 31.01.2025 तक सड़क सुरक्षा माह का आयोजन जिले में वृहत रूप में किया जा रहा है। साथी उपयुक्त पाकुड़ एवं माननीय के द्वारा जिला अंतर्गत सभी आम लोगों को हेलमेट का उपयोग चालक एवं सहचालक एवं अन्य महत्वपूर्ण सड़क सुरक्षा से संबंधित उपकरणों का उपयोग करके ही अपने वाहन का परिचालन करने हेतु पुनः निवेदन, आग्रह करने के साथ जागरूक किया गया । हिट एंड रन एवं गुड सेमिरिथन योजना के बारे में भी जागरूक किया और बताया गया की सड़क पर वाहन चलाते समय ट्रैफिक नियमों का पालन जरूर करें। सभी लोगो से अनुरोध किया कि कभी भी दुर्घटना ग्रस्त व्यक्ति को देखें तो निष्पक्ष होकर आगे बढ़कर दुर्घटना ग्रस्त व्यक्ति को मदद करे या फिर नज़दीकी अस्पताल में पहुँचा कर गुड सेमारिटन बने । सभी “बस चालकों एवं कण्डक्टर का यात्रियों से कैसा हो व्यवयहार, इन दिशानिर्देशो का पालन करते हुए, बस चालक और केंडक्टर उत्कृष्ट सेवा प्रदान करते हुए यात्रियों के लिए एक सकारात्मक और यातावरण बना सकते है।
एवं उपस्थित मुख्य अतिथि के रूप में डॉ भारती कश्यप के द्वारा उपस्थित सभी आम लोगों एवं चालकों से आग्रह किया गया कि आंख एवं अन्य स्वास्थ्य ठीक होने पर ही अपने वाहनों का परिचालन करें अन्यथा सड़क दुर्घटना होने के शिकार हो सकते हैं एवं माननीय विधायक साइमन मरांडी के द्वारा अभी सभी आम लोगों से अनुरोध किया गया की परिवहन विभाग के सभी नियमों का आप पालन करें क्योंकि हमें है आपकी परवाह. इसी उद्देश्य से यह राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह का आयोजन किया जा रहा है और हमें इसका अनुपालन प्रतिदिन प्रति समय करना चाहिए क्योंकि सड़क सुरक्षा ही है जीवन रक्षा l

एसआईआर अभियान को लेकर कांग्रेस सक्रिय, बूथ स्तर पर मतदाता सत्यापन और मैपिंग तेज करने निर्देश
साहिबगंज जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक में एसआईआर कार्यक्रम की समीक्षा की गई। जिला अध्यक्ष बरकतुल्लाह खान ने कार्यकर्ताओं को बीएलए के साथ समन्वय




