आपसी व भाईचारे का संदेश देता है सोहराय पर्व:एसपी

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

पाकुड़: पुलिस लाइन मैदान में पाकुड़ पुलिस सोहराय समिति की ओर से रविवार को आदिवासी समाज सोहराय महापर्व मिलान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्धाटन मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार ने किया। अतिथि का आदिवासी रीति रिवाज से भव्य स्वागत किया गया। इसके उपरांत वृक्षारोपण किया गया। पर्यावरण को स्वच्छ व सुंदर रखने के लिए एसपी प्रभात कुमार, मुख्यालय डीएसपी जितेंद्र कुमार, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी दयानंद आजाद, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी विजय कुमार, सार्जेट मेजर खुदीराम महतो ने वृक्षारोपण किया। एसपी ने कहा कि सोहराय पर्व आपसी व भाईचारे का संदेश देता है। इस पर्व को हमलोगों को आपस मे मिलजुल कर मनाया चाहिए। यह पर्व पर्यावरण से जुड़ा है। पर्यावण को स्वच्छ व सुंदर रखने का भी संदेश देता है। कार्यक्रम के दौरान मादर के थप्प पर अतिथियों ने जमकर नृत्य किया। नाइकी के द्वारा पूजा अर्चना कर कबूतर उड़ाया गया। कार्यक्रम में काफी संख्या मव लोगों की भीड़ देखी गई। मौके पर सनातन मांझी, किशोर हांसदा, बिपिन यादव, दिलीप कुमार बास्की, किशोर कुमार टुडू, रविलाल सोरेन सहित अन्य मौजूद थे।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

पाकुड़ नगर परिषद में 2 करोड़ की योजनाओं पर घमासान, पार्षदों ने अध्यक्ष-उपाध्यक्ष का पुतला फूंका; समर्थकों ने फोड़े पटाखे

पाकुड़: नगर परिषद क्षेत्र में दो करोड़ रुपये की सड़क योजनाओं के चयन को लेकर सोमवार को विवाद गहरा गया। योजना चयन में पक्षपात और

कटिहार का 115 साल पुराना दुर्गागंज दुर्गा मंदिर, 2002 में हुआ सार्वजनिक

कदवा (कटिहार): बिहार के कटिहार जिले के कदवा प्रखंड स्थित दुर्गागंज का ऐतिहासिक दुर्गा मंदिर आस्था के साथ-साथ क्षेत्र की पुरानी जमींदारी व्यवस्था की विरासत

गलगलिया के पथरघट्टा हाई स्कूल में SSB का साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम

गलगलिया: विद्यार्थियों को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करने और सुरक्षित इंटरनेट उपयोग के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से 8वीं बटालियन सशस्त्र सीमा बल

कटिहार के 9 खिलाड़ियों ने ताइक्वांडो में जीते गोल्ड मेडल, राज्य स्तर पर चयनित

स्कूली गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में आयोजित प्रमंडल स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में उत्क्रमित मध्य विद्यालय बर्मा रिफ्यूजी कॉलोनी के छात्र-छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन