नगर थाना क्षेत्र के घाट रोड में खड़ी ई रिक्शा की बैटरी की हुई चोरी

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

साहिबगंज।सोमवार को जिला दंडाधिकारी-सह-उपायुक्त हेमंत सती ने करमपहाङ का निरीक्षण किया।उपायुक्त द्वारा निरीक्षण के क्रम में करमपहाड़ के ग्रामीणों से वार्ता कर सरकार द्वारा महत्वाकांक्षी योजनाओं से लाभ के विषय में जानकारी ली, जिनमें प्रधानमंत्री आवास योजना, बिरसा आवास योजना से बनाए जा रहे भवन का निरीक्षण किया।
वहीं निरीक्षण के क्रम में पाया गया कि करमपहाड़ में कोई भी आंगनबाड़ी भवन नहीं है।आंगनबाड़ी सेविका के द्वारा बताया गया कि वह अपने निजी आवास में आंगनबाड़ी केंद्र संचालित कर रही है, जहां उन्हें कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। उपायुक्त ने जिला समाज कल्याण पदाधिकारी से आंगनबाड़ी की जानकारी ली एवं निर्देशित करते हुए जल्द ही करमपहाड़ में आंगनबाड़ी का निर्माण एनआरईपी के द्वारा कराने को कहा साथ ही ओपेन जीम लगाने को कहा गया।वहीं उपायुक्त ने आंगनबाड़ी के बच्चों को वितरण कि जा रही गर्म कपड़े की जानकारी ली साथ ही मध्य विद्यालय करमपहाड़ का जायजा लिया।वहीं करमपहाड़ में कुल 32 परिवार रहते हैं जिन्हें उपायुक्त ने बेहतर रोजगार सृजन हेतु मशरूम उत्पादन, बंबू क्राफ्ट से जोड़ने एवं सृजन हेतु ट्रेनिंग देने को निर्देशित किया । उपायुक्त ने बढ़ते ठंड को देखते हुए करमपहाड़ के ग्रामीणो के बीच कंबल का वितरण किया।वहीं कोड़ेपाड़ा,के प्रधान बुधना पहाड़िया,एव दुल्ले पहाड़ के मैसा पहाड़िया ओर पहाड़ के गांव के लोगों ने बताया कि इस कनकनी ठंड में अभी तक हमलोगों को जिला प्रशासन की ओर से कंबल नहीं मिला है।वहीं कोड़ेपाड़ा,के प्रधान बुधना पहाड़िया ने बताया कि अगले बार के उपायुक्त,ने हमारे गांव में फुटबॉल मैच खेला गया था।ओर हम लोगों के बीच कंबल वितरण करवाया था।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

बिजली समस्याओं को लेकर समाजसेवी गप्पू सिन्हा ने कार्यपालक अभियंता से मुलाकात कर समाधान की मांग की

  गोड्डा में समाजसेवी गप्पू सिन्हा ने विद्युत विभाग के कार्यपालक अभियंता राजेश मिश्रा से मुलाकात कर शहर और ग्रामीण क्षेत्रों की बिजली समस्याओं पर

पहाड़िया समुदाय से मिले एसडीपीओ, संवाद कर सुरक्षा, जागरूकता और सहयोग का भरोसा दिलाया

  गोड्डा पुलिस ने मुख्यमंत्री के निर्देश पर पीवीटीजी पहाड़िया समुदाय के साथ विश्वास और संवाद बढ़ाने के उद्देश्य से विशेष सामुदायिक सहभागिता कार्यक्रम आयोजित

श्रीमद्भागवत कथा में शिव-पार्वती विवाह प्रसंग सुन श्रद्धालु भाव-विभोर, गूंजा भक्ति और आस्था का संदेश

  महागामा के कोयला गांव में चल रही सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा के तीसरे दिन शिव-पार्वती विवाह प्रसंग का भावपूर्ण वर्णन किया गया। कथा वाचिका

बैंक सुरक्षा को लेकर एसडीपीओ ने की बैठक, प्रबंधकों को सतर्कता बढ़ाने के दिए निर्देश

  महागामा अनुमंडल कार्यालय में बैंक सुरक्षा को लेकर एसडीपीओ वरुण रजक की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में सभी बैंक प्रबंधकों को