पाकुड़िया : यज्ञ मैदान में मंगलवार को यूथ क्लब पाकुड़िया की अगुवाई में दिशोम सोहराय मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस बावत क्लब के सचिव रविन्द्र मरांडी, शिवचरण मुर्मू, कीनू सोरेन, दाऊद हेम्ब्रम, कॉर्नेलियस हेम्ब्रम ने बताया कि यह त्योहार भाई बहन के अपार स्नेह, पशुधन एवं नए फसल उपज की खुशी में मनाया जाता है। इसी उपलक्ष्य में आज सोहराय गॉट टंडी में सभी उपस्थित होकर व नृत्य संगीत कर सोहराय का शुभारंभ कर रहे हैं। जिसमें आदिवासी समाज के सभी वरिष्ठ अतिथिगण भी मौजूद हुए। मौके पर इग्नेशियस मुर्मू, विश्वनाथ हांसदा, अरविंद कुमार हेम्ब्रम, बबलू, लक्ष्मण उपस्थित थे।

पाकुड़ नगर परिषद में 2 करोड़ की योजनाओं पर घमासान, पार्षदों ने अध्यक्ष-उपाध्यक्ष का पुतला फूंका; समर्थकों ने फोड़े पटाखे
पाकुड़: नगर परिषद क्षेत्र में दो करोड़ रुपये की सड़क योजनाओं के चयन को लेकर सोमवार को विवाद गहरा गया। योजना चयन में पक्षपात और



