उपायुक्त ने आम जनों की सुनी समस्या

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

साहिबगंज।मंगलबार को उपायुक्त हेमंत सती आम नागरिकों के साथ सीधे जुड़े ।अपने कार्यालय कक्ष में आयोजित जनता दरबार के माध्यम से उपायुक्त द्वारा आम जनों से हर समय जुड़ने का प्रयास किया जा रहा है।साहेबगंज जिले के विभिन्न प्रखण्ड से आये आम जनों से सीधा संवाद कर समस्याओं को सुने और समझे।प्राप्त शिकायतों पर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई करने हेतु संबंधित पदाधिकारियों को निदेशित किया और आश्वासन दिया गया कि जल्द से जल्द समस्याओं को दूर किया जाएगा।दो दिवसीय पंचायत से पार्लियामेंट 2.0 ग्राम प० गंगा प्रसाद पश्चिमी – प्रखंड- साहेबगंज जिला – साहेबगंज की मुखिया सोनेलाल मुर्मू कार्यक्रम में भाग ली।साहिबगंज।दिनांक 05 जनवरी एवं 06 जनवरी, 2025 को दो दिवसीय पंचायत से पार्लियामेंट 2.0 ग्राम प० गंगा प्रसाद पश्चिमी – प्रखंड- साहेबगंज जिला – साहेबगंज की मुखिया सोनेलाल मुर्मू कार्यक्रम में भाग लेने हेतु दिल्ली पहुंची। मुखिया सोनेलाल मुर्मू ने कहा कि पंचायत से पार्लियामेंट कार्यक्रम में प्रधानमंत्री संग्रहालय, राष्ट्रपति भवन, नए संसद भवन, संविधान भवन में महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ,लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, राष्ट्रीय महिला आयोग अध्यक्ष विजय रहाटकर, महिला एवं बाल विकास मंत्री अपूर्ण देवी, केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री सावित्री ठाकुर के कार्यक्रम सत्र में महिला से संबंधित संवैधानिक प्रावधान एवं पेसा कानून की विशिष्ट चर्चा की गई। साथ ही प्रधानमंत्री संग्रहालय का भी भ्रमण कराया गया देश के सभी राज्यों से निर्वाचित जनप्रतिनिधियों के रूप में मुझे प्रतिभागी के रूप में आमंत्रण किया गया। महिलाओं से संबंधित संवैधानिक प्रावधान, जिसमें 73वें संशोधन – पंचायत उपबंध (अनुसूचित क्षेत्रों पर विस्तार) अधिनियम (पेसा अधिनियम) पर विशेष रूप से बल दिया गया । पंचायत से संसद 2024 के क्रम में यह दूसरा कार्यक्रम पंचायत से पार्लियामेंट 2.0 है। इसका उद्देश्य प्रगति को आगे बढ़ाना तथा विशेष रूप से ग्रामीण और जनजातीय समुदायों की महिलाओं की नेतृत्व क्षमता को और सशक्त करना था।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

पाकुड़ नगर परिषद में 2 करोड़ की योजनाओं पर घमासान, पार्षदों ने अध्यक्ष-उपाध्यक्ष का पुतला फूंका; समर्थकों ने फोड़े पटाखे

पाकुड़: नगर परिषद क्षेत्र में दो करोड़ रुपये की सड़क योजनाओं के चयन को लेकर सोमवार को विवाद गहरा गया। योजना चयन में पक्षपात और

कटिहार का 115 साल पुराना दुर्गागंज दुर्गा मंदिर, 2002 में हुआ सार्वजनिक

कदवा (कटिहार): बिहार के कटिहार जिले के कदवा प्रखंड स्थित दुर्गागंज का ऐतिहासिक दुर्गा मंदिर आस्था के साथ-साथ क्षेत्र की पुरानी जमींदारी व्यवस्था की विरासत

गलगलिया के पथरघट्टा हाई स्कूल में SSB का साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम

गलगलिया: विद्यार्थियों को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करने और सुरक्षित इंटरनेट उपयोग के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से 8वीं बटालियन सशस्त्र सीमा बल

कटिहार के 9 खिलाड़ियों ने ताइक्वांडो में जीते गोल्ड मेडल, राज्य स्तर पर चयनित

स्कूली गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में आयोजित प्रमंडल स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में उत्क्रमित मध्य विद्यालय बर्मा रिफ्यूजी कॉलोनी के छात्र-छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन