नौकरी दिलाने के नाम पर ठगे गए 9 लोगों से 27 लाख रुपए, ऐसे स्कैम से हो जाए सावधान!

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

डेस्क : बचपन में हमने सुना था कि मेहनत का फल मीठा होता है. लेकिन ऑनलाइन ठगों ने सिद्ध कर दिया कि बिना मेहनत के फल और भी मीठा हो सकता है, बशर्ते कि कोई और उसे उगाए और आप सिर्फ झपट लें. आजकल के समय में स्कैम इतना आम हो गया है कि आए दिन हर कोई इसका शिकार हो रहा है. आजकल ऑनलाइन ठग वैसे ही फैले हुए हैं जैसे हवा में प्रदूषण. आप इसमें जी भी रहे है आपको पता भी नहीं चलता , और फिर कहीं ना कहीं ये आपको नुकसान में डाल देता है. ठगी का कुछ ऐसा ही मामला हजारीबाग से सामने आया है. हजारीबाग के गिद्दी थाना पुलिस ने देवघर जसीडीह निवासी पति-पत्नी पर रेलवे में नौकरी लगाने के नाम पर 9 लोगों से 27 लाख ठगी का आरोप है.

जानिये क्या है पूरा मामला
मामला बड़काचुंबा पारबागी निवासी आदर्श कुमार सिंह जुड़ा है, जिसके गिद्दी थाना में ठगी के मामले को लेकआर प्राथमिकी दर्ज कराया है. आदर्श कुमार सिंह का कहना है कि प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी के दौरान रामगढ़ के एक व्यक्ति से देवघर जसीडीह के अविनाश कुमार और उसकी पत्नी के साथ जान पहचान हुई थी. नौकरी दिलाने के लालच के साथ उनके छह-छह लाख देने की बात कही गई. पैसे की माँग करते हुए कहाँ गया कि वो लोग जहाँ बोलेंगे वहाँ नौकरी लगा दिया जाएगा. इतना ही नहीं यह विश्वास बड़काचुंबा के नितेश मिश्रा, गोपाल गोस्वामी, अशोक बेदिया, राजेश मिश्रा, तुलसी महतो, सुबोध कुशवाहा, बड़कागांव के सुरज ठाकुर और मनोज साव को भी दिया गया. सभी से पैसे वसूले गए. इस बीच नौकरी नहीं लगने पर जब उनके पैसा वापस करने की मांग करने लगे. जब पैसे और नौकरी दोनों नहीं मिली तो इससे परेशान होकर सभी पीड़ितों ने इसकी शिकायत दर्ज कराई. फ़िलहाल दर्ज की गई शिकायतो पर पुलिस मामले की जांच कर रही है.

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

समय पर बारिश से समेली और कुरसेला में धान रोपाई तेज, किसानों को बेहतर फसल की उम्मीद

कुरसेला (कटिहार): समय पर हुई मानसूनी बारिश ने कटिहार जिले के कुरसेला और समेली प्रखंड सहित आसपास के ग्रामीण इलाकों में खेती-किसानी को नई गति

कटिहार का रहमानपुर खानकाह लतीफिया तकिया शरीफ: 525 वर्षों से आध्यात्मिक आस्था और सांप्रदायिक सौहार्द का केंद्र

कटिहार: जिले के बारसोई प्रखंड स्थित रहमानपुर खानकाह लतीफिया तकिया शरीफ करीब 525 वर्षों से सूफी परंपरा, आध्यात्मिक साधना और सांप्रदायिक सौहार्द का प्रमुख केंद्र

कटिहार में मां जानकी धाम मुख्यालय के लिए 1.80 एकड़ भूमि लीज पर, गुरु पूर्णिमा पर हुई घोषणा

कटिहार: गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर भाजपा नेता एवं मां जानकी धाम अखाड़ा सह तीर्थक्षेत्र के संस्थापक राजेश गुरनानी ने कटिहार में प्रस्तावित मां

कटिहार: प्राथमिक विद्यालय देवगांव में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर विशेष जोर, सभी छात्र स्कूल ड्रेस में पहुंच रहे विद्यालय

कटिहार: जिले के कदवा प्रखंड स्थित प्राथमिक विद्यालय देवगांव शिक्षा, अनुशासन और गुणवत्तापूर्ण पठन-पाठन के क्षेत्र में एक सकारात्मक उदाहरण बनकर उभर रहा है। विद्यालय