झारखंड में मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है। पिछले 24 घंटे में अधिकतम तापमान में 4 डिग्री और न्यूनतम तापमान में 2 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है. अगले तीन दिनों तक मौसम ठंडा बना रहेगा और तापमान में 7 डिग्री तक की और गिरावट हो सकती है.
आज का मौसम
गुरुवार को झारखंड के अधिकांश जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्ट जारी किया गया है. मौसम विभाग ने तेज हवाओं को लेकर भी चेतावनी दी है.
कब होगा मौसम सामान्य?
21 से 23 मार्च तक बारिश जारी रह सकती है, जबकि 24 मार्च से तापमान फिर बढ़ने लगेगा.
मुख्य शहरों का तापमान:
रांची: 29°C/18°C, जमशेदपुर: 34°C/24°C, धनबाद: 32°C/22°C, देवघर: 30°C/22°C, डाल्टनगंज: 33°C/21°C।
