बिहार विधानसभा में मोबाइल को लेकर सीएम नीतीश कुमार भड़के, सदन में हड़कंप

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

बिहार विधानसभा में आज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अचानक भड़क गए. पूरा मामला विधायकों द्वारा सदन के अंदर मोबाइल लेकर आने का था. मुख्यमंत्री ने इस पर कड़ी नाराजगी जाहिर की और विधानसभा अध्यक्ष से तुरंत कार्रवाई करने को कहा.

सीएम नीतीश कुमार ने सख्त लहजे में कहा कि कोई भी विधायक सदन के अंदर मोबाइल लेकर नहीं आएगा और इस परंपरा को तुरंत बंद किया जाए. उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि अब से विधानसभा की कार्यवाही के दौरान मोबाइल लाने पर रोक लगाई जाए. मुख्यमंत्री के सख्त रुख को देखते ही सदन में मौजूद विधायकों में हड़कंप मच गया और जिसके बाद कई नेता अपने मोबाइल छुपाते नजर आए.

इससे पहले भी विधानसभा में कई बार मोबाइल फोन के इस्तेमाल को लेकर विवाद हुआ है. सदन की कार्यवाही के दौरान कई बार विधायकों को मोबाइल पर व्यस्त देखा गया है, जिससे कार्यवाही में बाधा आती है.

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

पाकुड़िया में ईद मिलादुन्नबी पर निकला भव्य जुलूस-ए-मोहम्मदी, अमन और भाईचारे का दिया संदेश

पाकुड़िया। पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के जन्मदिन ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर बुधवार को पाकुड़िया प्रखंड क्षेत्र में जश्न और उल्लास का माहौल रहा। प्रखंड

पाकुड़िया CHC में एएनसी शिविर, 18 गर्भवती महिलाओं की हुई प्रसव पूर्व जांच

पाकुड़िया। प्रखंड मुख्यालय स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पाकुड़िया में बुधवार को नियमित मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं के तहत एएनसी (गर्भवती महिलाओं की प्रसव

पाकुड़ में 14 से 17 सितंबर तक सजेगा 28वां गणपति महोत्सव, होंगे धार्मिक-सांस्कृतिक कार्यक्रम

पाकुड़। गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर विघ्नहर्ता बाबा गणपति महोत्सव के 28वें वर्ष को भव्य, श्रद्धापूर्ण और आकर्षक स्वरूप देने की तैयारी शुरू कर

प्राणपुर के उत्क्रमित मध्य विद्यालय खोजाटीहाट इंग्लिश में शुद्ध पेयजल व हैंडवॉश की सुविधा

प्राणपुर। प्रखंड अंतर्गत गौरीपुर पंचायत के उत्क्रमित मध्य विद्यालय खोजाटीहाट इंग्लिश में विषयवार शिक्षकों की कमी के बावजूद विद्यालय में पठन-पाठन नियमित रूप से संचालित