बिहार में बेरोजगारी पर कन्हैया कुमार का बड़ा हमला, बोले- 2 करोड़ युवा कर चुके हैं पलायन

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

पटना: बिहार में बेरोजगारी और पलायन को लेकर कांग्रेस और एनएसयूआई की “पलायन रोको, नौकरी दो यात्रा” पूर्वी चंपारण से शुरू होकर नेपाल सीमा के बैरगनिया से होते हुए सीतामढ़ी पहुंची. इस दौरान कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार ने सरकार पर जमकर निशाना साधा और कहा कि बिहार के 2 करोड़ युवा रोजगार की तलाश में पलायन कर चुके हैं.

मखाना का मस्का लगाकर मक्का लेकर चले आए

कन्हैया कुमार ने तंज कसते हुए कहा, बिहार में मखाना का मस्का लगाकर पीएम मक्का लेकर चले आए, लेकिन आज तक वह चालू नहीं हुआ. उन्होंने आरोप लगाया कि बिहार में बेरोजगारी चरम पर है और सरकारी नियुक्तियों में देरी से लाखों युवा प्रभावित हो रहे हैं. इस यात्रा में वे युवा शामिल हैं, जिन्होंने फिजिकल, मेडिकल और परीक्षा पास कर ली, लेकिन अब तक नियुक्ति पत्र नहीं मिला.

कन्हैया कुमार ने सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाया . साथ ही कहा कि हर बार पैकेज की घोषणा होती है, लेकिन जमीनी स्तर पर विकास नहीं दिखता है. उन्होंने कैब की रिपोर्ट का हवाला देते हुए बिहार की स्वास्थ्य व्यवस्था को चौपट बताया.

कन्हैया ने अपने बयान में साफ किया कि नरेंद्र मोदी, जेपी नड्डा और अमित शाह उनके राजनीतिक विपक्षी हैं. अब देखना होगा कि उनकी इस यात्रा से बिहार की राजनीति में कितना असर पड़ता है.

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

पाकुड़िया में ईद मिलादुन्नबी पर निकला भव्य जुलूस-ए-मोहम्मदी, अमन और भाईचारे का दिया संदेश

पाकुड़िया। पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के जन्मदिन ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर बुधवार को पाकुड़िया प्रखंड क्षेत्र में जश्न और उल्लास का माहौल रहा। प्रखंड

पाकुड़िया CHC में एएनसी शिविर, 18 गर्भवती महिलाओं की हुई प्रसव पूर्व जांच

पाकुड़िया। प्रखंड मुख्यालय स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पाकुड़िया में बुधवार को नियमित मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं के तहत एएनसी (गर्भवती महिलाओं की प्रसव

पाकुड़ में 14 से 17 सितंबर तक सजेगा 28वां गणपति महोत्सव, होंगे धार्मिक-सांस्कृतिक कार्यक्रम

पाकुड़। गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर विघ्नहर्ता बाबा गणपति महोत्सव के 28वें वर्ष को भव्य, श्रद्धापूर्ण और आकर्षक स्वरूप देने की तैयारी शुरू कर

प्राणपुर के उत्क्रमित मध्य विद्यालय खोजाटीहाट इंग्लिश में शुद्ध पेयजल व हैंडवॉश की सुविधा

प्राणपुर। प्रखंड अंतर्गत गौरीपुर पंचायत के उत्क्रमित मध्य विद्यालय खोजाटीहाट इंग्लिश में विषयवार शिक्षकों की कमी के बावजूद विद्यालय में पठन-पाठन नियमित रूप से संचालित