31 मार्च से पहले कर लें राशन कार्ड की ई-केवाईसी, घर बैठे ऐसे करें पूरा

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
Desk : अगर आप राशन कार्ड धारक हैं और अब तक ई-केवाईसी नहीं करवाई है, तो जल्द करा लें. 31 मार्च तक ई-केवाईसी नहीं कराने पर आपका नाम राशन कार्ड से कट सकता है, जिससे आपको अप्रैल से राशन मिलने में दिक्कत हो सकती है.
राशन कार्ड धारकों की सुविधा के लिए 27 मार्च तक ई-केवाईसी सप्ताह आयोजित किया गया है, जिसमें पीडीएस डीलर्स घर-घर जाकर यह प्रक्रिया पूरी कराएंगे. अगर आप इस दौरान ई-केवाईसी नहीं करवा पाते, तो चिंता की जरूरत नहीं है. आप घर बैठे ऑनलाइन भी यह काम कर सकते हैं.
ई-केवाईसी करने के तरीके:
1.Mera eKYC ऐप
•ऐप डाउनलोड करें और राज्य का चयन करें.
•आधार लिंक मोबाइल नंबर पर आए ओटीपी को दर्ज करें.
•आधार कार्ड और बायोमेट्रिक्स प्रमाणित कर प्रक्रिया पूरी करें.
2. My Ration 2.0 ऐप
•ऐप डाउनलोड करें और लॉगिन करें।
•राशन कार्ड और आधार नंबर दर्ज कर सत्यापन पूरा करें.
3.NFSA की आधिकारिक वेबसाइट:
•nfsa.gov.in पर जाएं और राज्य चुनें.
•राशन कार्ड व आधार नंबर दर्ज कर ओटीपी से सत्यापन करें.
अब बिना डीलर के पास जाए, घर बैठे ही अपना ई-केवाईसी पूरा किया जा सकता है.
kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

बाल श्रम के खिलाफ अभियान में एक आरोपी गिरफ्तार, पांच बच्चे मुक्त

पाकुड़: बाल श्रम के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत पाकुड़ नगर थाना में बाल एवं किशोर श्रम (प्रतिषेध एवं विनियमन) अधिनियम, 1986 के

महेशपुर साप्ताहिक हाट से सुपर स्प्लेंडर बाइक चोरी, हैंडल लॉक कर खरीदारी करने गए थे मालिक

महेशपुर: महेशपुर साप्ताहिक हाट से शनिवार को अज्ञात चोरों द्वारा सुपर स्प्लेंडर बाइक चोरी किए जाने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार पाकुड़

गंगा-कोसी के जलस्तर में मामूली गिरावट, फिर भी कुरसेला में बाढ़ की स्थिति गंभीर

कुरसेला (कटिहार): गंगा और कोसी के जलस्तर में शुक्रवार से मामूली गिरावट जरूर दर्ज की गई है, लेकिन कुरसेला परिक्षेत्र में बाढ़ की स्थिति अब

जिला परिवहन पदाधिकारी डेज़ी रानी ने उच्च विद्यालय हफलागंज के छात्रों को पढ़ाया गणित

जिले के चयनित सरस्वती विद्या निकेतन (मॉडल स्कूलों) में शैक्षणिक गुणवत्ता और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जिला परिवहन पदाधिकारी