झारखंड में जातिगत जनगणना करने की घोषणा स्वागत योग्य निर्णय: कमलेश

झारखंड में जातिगत जनगणना करने की घोषणा स्वागत योग्य निर्णय: कमलेश
Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

रांची: झारखंड सरकार द्वारा झारखंड में जातिगत जनगणना आगामी वित्तीय वर्ष में करने की घोषणा स्वागत योग्य निर्णय है। जातिगत जनगणना आर्थिक, सामाजिक, राजनीतिक रूप से पिछड़े लोगों को मुख्य धारा में आगे लाने का सशक्त माध्यम बनेगा।
उक्त वक्तव्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने सरकार द्वारा जातिगत जनगणना करने की घोषणा पर दिया।
उन्होंने कहा कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने पूरे देश में जातिगत जनगणना की मांग को भारत जोड़ो यात्रा और भारत जोड़ो न्याय यात्रा के माध्यम से उठाया था।

कांग्रेस का नारा है “जिसकी जितनी भागीदारी उसकी उतनी हिस्सेदारी।” इसी मूल सूत्र को लेकर कांग्रेस आम चुनाव में जनता के पास गई थी। तेलंगाना और झारखंड में कांग्रेस सरकार में है। जनता से राहुल जी ने वादा किया था कि जातिगत जनगणना के परिणामों को लागू करने के लिए 50% आरक्षण की दीवार भी तोड़ देंगे। कांग्रेस ने वादा निभाते हुये तेलंगाना में जातिगत जनगणना कर पिछड़ों के लिए 42% आरक्षण लागू कर दिया है।

उन्होंने कांग्रेस विधायक दल के नेता प्रदीप यादव उप नेता राजेश कच्छप को बधाई देते हुए कहा कि नेताद्वय ने जन भावनाओं के अनुरूप सदन में प्रश्नकाल के दौरान जातिगत जनगणना का मुद्दा उठाया और सरकार ने आगामी वित्तीय वर्ष 2025-26 में इसे पूरा करने की घोषणा की, तथा बताया कि कार्मिक एवं प्रशासनिक सुधार विभाग इस दिशा में कार्रवाई कर रही है। झारखंड सरकार ने जिस तरह से इस मामले में गंभीरता दिखाई है।

उसके लिए गठबंधन के मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन सहित पूरी सरकार बधाई की पात्र है। उन्होंने कहा कि जातिगत जनगणना एक तरह से समाज का एक्सरे होगा जिससे यह स्पष्ट होगा कि किस समाज की कितनी भागीदारी है और इस हिसाब से उन्हें उचित अधिकार मिल रहे हैं या नहीं। इससे समाज में व्याप्त आर्थिक,शैक्षणिक और राजनीतिक विषमताएं दूर होंगी। समाज में व्याप्त असंतुलन दूर होगा। कांग्रेस हमेशा से जन भावनाओं की कद्र करती रही है।

सामाजिक और क्षेत्रीय संतुलन के लिए राजनीतिक दलों को समय अनुसार उचित और ठोस निर्णय लेना पड़ता है, झारखंड सरकार द्वारा लिया गया यह निर्णय उचित समय पर लिया गया है जिसका फलाफल भविष्य में देखने को मिलेगा।

gaytri
Author: gaytri

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

डीएसपीएमयू के कुलपति के रूप में प्रो. राजीव मनोहर ने संभाला पदभार, शिक्षकों को दिया नियमित और गुणवत्तापूर्ण कक्षाएं लेने का निर्देश

रांची। प्रो. राजीव मनोहर ने आज पूर्वाह्न 10 बजे Dr. Shyama Prasad Mukherjee University (डीएसपीएमयू), रांची के कुलपति के रूप में पदभार ग्रहण किया। वे

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय परिसर में श्रद्धा और परंपरा के संग गूंजा सरना झंडा गड़ी उत्सव, युवाओं ने लिया संस्कृति संरक्षण का संकल्प

रांची। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय (DSPMU), रांची के न्यू बिल्डिंग परिसर में आज आदिवासी छात्र संघ के अध्यक्ष विवेक तिर्की के नेतृत्व में पारंपरिक

बिहार के मुजफ्फरपुर में सतर्कता विभाग ने रिश्वत लेते हुए सब-इंस्पेक्टर को पकड़ा

मुजफ्फरपुर। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही कार्रवाई के तहत बिहार निगरानी विभाग की टीम ने सदर थाना में तैनात सब

मेड इन बिहार” की नई परिकल्पना: अर्जुन वृक्ष पर विधायक मैथिली ठाकुर की दूरदर्शी पहल

पटना । बिहार विधानसभा में शून्यकाल के दौरान अलीनगर विधायक मैथिली ठाकुर ने उत्तर बिहार के विकास को नई दिशा देने वाली एक अभिनव और