बिहार में नवजात शिशुओं के लिए वरदान साबित होगा मदर मिल्क बैंक – अश्विनी चौबे

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

नई दिल्ली. पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेता श्री अश्विनी कुमार चौबे के दिल्ली स्थित आवास पर हैदराबाद के प्रसिद्ध चिकित्सक, नेशनल मेडिकल कमीशन के सदस्य एवं धात्री मदर मिल्क बैंक के संस्थापक डॉ. संतोष कुमार करालेटी जी का आगमन हुआ। इस दौरान उन्होंने बिहार में मातृ दुग्ध बैंक (मदर मिल्क बैंक) की स्थापना के अपनी महत्वाकांक्षी योजना को साझा किया।डॉ. करालेटी ने पटना एवं भागलपुर मेडिकल कॉलेजों में मदर मिल्क बैंक स्थापित करने की इच्छा व्यक्त की, जिससे नवजात शिशुओं की मृत्यु दर में कमी लाई जा सके और उन्हें आवश्यक पोषण मिल सके। उन्होंने बताया कि यह पहल विशेष रूप से उन शिशुओं के लिए लाभकारी होगी, जिनकी माताओं का दूध पर्याप्त नहीं होता या जो अन्य स्वास्थ्य संबंधी जटिलताओं का सामना कर रहे हैं।इस पर श्री अश्विनी कुमार चौबे ने आश्वस्त किया कि इस महत्वपूर्ण परियोजना के लिए जो भी सहयोग एवं संसाधन आवश्यक होंगे, उन्हें उपलब्ध कराने में वे हर संभव सहायता प्रदान करेंगे।

उन्होंने कहा, “मदर मिल्क बैंक की स्थापना से बिहार के नवजात शिशुओं को एक नई जिंदगी मिलेगी। यह पहल मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य को बेहतर बनाने की दिशा में एक क्रांतिकारी कदम साबित होगी।गौरतलब है कि बिहार में यह अपनी तरह का पहला मदर मिल्क बैंक होगा, जो राज्य में नवजात शिशुओं की देखभाल एवं पोषण सुनिश्चित करने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम साबित होगा।इस अवसर पर हैदराबाद उच्च न्यायालय के वरिष्ठ अधिवक्ता श्री एम.वी.एल. नरसिम्हा राव जी एवं मारा क्रिएशन के संस्थापक श्री रामचंद्र विष्णुभट्ट जी भी उपस्थित रहे।

gaytri
Author: gaytri

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

पाकुड़ नगर परिषद में 2 करोड़ की योजनाओं पर घमासान, पार्षदों ने अध्यक्ष-उपाध्यक्ष का पुतला फूंका; समर्थकों ने फोड़े पटाखे

पाकुड़: नगर परिषद क्षेत्र में दो करोड़ रुपये की सड़क योजनाओं के चयन को लेकर सोमवार को विवाद गहरा गया। योजना चयन में पक्षपात और

कटिहार का 115 साल पुराना दुर्गागंज दुर्गा मंदिर, 2002 में हुआ सार्वजनिक

कदवा (कटिहार): बिहार के कटिहार जिले के कदवा प्रखंड स्थित दुर्गागंज का ऐतिहासिक दुर्गा मंदिर आस्था के साथ-साथ क्षेत्र की पुरानी जमींदारी व्यवस्था की विरासत

गलगलिया के पथरघट्टा हाई स्कूल में SSB का साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम

गलगलिया: विद्यार्थियों को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करने और सुरक्षित इंटरनेट उपयोग के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से 8वीं बटालियन सशस्त्र सीमा बल

कटिहार के 9 खिलाड़ियों ने ताइक्वांडो में जीते गोल्ड मेडल, राज्य स्तर पर चयनित

स्कूली गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में आयोजित प्रमंडल स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में उत्क्रमित मध्य विद्यालय बर्मा रिफ्यूजी कॉलोनी के छात्र-छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन