ओपेन स्काई स्मार्ट स्कूल, पाकुड़ में अभिभावक शिक्षक संगोष्ठी का आयोजन

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

पाकुड़ : ओपेन स्काई स्मार्ट स्कूल, पाकुड़ में, सोमवार को सत्र 2024-25 के अंतिम अभिभावक शिक्षक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें शिक्षकों ने अभिभावकों को हाल में सम्पन्न हुए वार्षिक परीक्षा का अंक पत्र प्रदान किया एवं मूल्यांकित उत्तर पुस्तिकाएं दिखाई। शिक्षकों ने अभिभावकों से बच्चों की प्रगति पर विस्तृत चर्चा की, तथा बच्चों के बेहतर विकास के लिये मार्गदर्शन दिया। साथ ही उनकी शिकायत एवं सुझावों को सुना।

विद्यालय के प्रधानाचार्य गौतम बेपारी ने अपने संबोधन में आज की संगोष्ठी में उपस्थित सभी अभिभावकों को धन्यवाद देते हुए कहा कि अभिभावक शिक्षक संगोष्ठी की बच्चों के सर्वांगीण विकास में अहम भूमिका है, इससे अभिभावक एवं शिक्षक दोनों को साथ मिलकर बच्चों के विकास हेतु प्रेरणा मिलती है। उन्होंने अभिभावकों को बताया कि विद्यालय में नया सत्र 3 अप्रैल से शुरू होगा और अनुरोध किया कि वे अपने बच्चों को नियमित रूप से विद्यालय भेजें। विद्यालय द्वारा डायरी, व्हाट्सअप या फोन द्वारा भेजे गए संदेशों को गंभीरता से लें। विद्यालय के संपर्क में रहें तथा अपनी शिकायतों एवं सुझावों से विद्यालय प्रबंधन एवं शिक्षकों को अवगत कराते रहें, जिससे हम अपनी कमियों एवं त्रुटियों को दूर कर सकें। गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं बच्चों के सर्वांगीण विकास सुनिश्चित करने हेतु विद्यालय कृतसंकल्प है तथा इसमें अभिभावकों की भूमिका भी अहम है।

इस संगोष्ठी को सफल बनाने में विद्यालय के देवाशीष रॉय, निहारिका देवी, प्राणु प्रधान, संजय पासवान, शुभांकर मित्रा, ज्योति बास्की, मीरु मरांडी, कल्याणी देवी, विदया सिन्हा, सारा बास्की, कुमार सानू, ज्योत्स्ना भौमिक, सेजल अग्रवाल, नेहा किस्कू, रेशमी बास्की आदि शिक्षक शिक्षिकाओं सहित सभी शिक्षकेत्तर कर्मचारियों ने अपना योगदान दिया।

gaytri
Author: gaytri

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

पाकुड़ नगर परिषद में 2 करोड़ की योजनाओं पर घमासान, पार्षदों ने अध्यक्ष-उपाध्यक्ष का पुतला फूंका; समर्थकों ने फोड़े पटाखे

पाकुड़: नगर परिषद क्षेत्र में दो करोड़ रुपये की सड़क योजनाओं के चयन को लेकर सोमवार को विवाद गहरा गया। योजना चयन में पक्षपात और

कटिहार का 115 साल पुराना दुर्गागंज दुर्गा मंदिर, 2002 में हुआ सार्वजनिक

कदवा (कटिहार): बिहार के कटिहार जिले के कदवा प्रखंड स्थित दुर्गागंज का ऐतिहासिक दुर्गा मंदिर आस्था के साथ-साथ क्षेत्र की पुरानी जमींदारी व्यवस्था की विरासत

गलगलिया के पथरघट्टा हाई स्कूल में SSB का साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम

गलगलिया: विद्यार्थियों को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करने और सुरक्षित इंटरनेट उपयोग के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से 8वीं बटालियन सशस्त्र सीमा बल

कटिहार के 9 खिलाड़ियों ने ताइक्वांडो में जीते गोल्ड मेडल, राज्य स्तर पर चयनित

स्कूली गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में आयोजित प्रमंडल स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में उत्क्रमित मध्य विद्यालय बर्मा रिफ्यूजी कॉलोनी के छात्र-छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन