बिहार दिवस पर बच्चों और शिक्षकों को मिला अनमोल उपहार: ‘निपुण बालमंच’ त्रैमासिक ई-बाल पत्रिका का भव्य विमोचन

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

पटना : बिहार दिवस के अवसर पर “अप्पन बिहार निपुण बिहार” स्टॉल पर बिहार सरकार के निदेशक प्राथमिक शिक्षा द्वारा त्रैमासिक ई-बाल पत्रिका ‘निपुण बालमंच’ का भव्य विमोचन किया गया। यह पत्रिका बिहार के सरकारी विद्यालयों के बच्चों के लिए एक शानदार उपहार साबित होगी, जो उन्हें अपनी रचनात्मकता और ज्ञान के विकास में मदद करेगी। खास बात यह है कि यह पत्रिका पूरी तरह से निःशुल्क उपलब्ध होगी।

‘निपुण बालमंच’ का संपादन और डिजाइन किशनगंज की शिक्षिका निधि चौधरी ने किया है। यह पत्रिका बच्चों के लिए एक सशक्त मंच प्रदान करती है, जिसमें उनकी कविताएँ, कहानियाँ, पेंटिंग्स, और अन्य रचनात्मक अभिव्यक्तियाँ प्रकाशित की जाएंगी। इसके साथ ही, पत्रिका में बच्चों के लिए रोचक खेल, विज्ञान प्रश्नोत्तरी, गणित क्विज़ और ज्ञानवर्धक तथ्य भी शामिल किए गए हैं, जो बच्चों की सीखने की रुचि को और बढ़ाएंगे।

पत्रिका के प्रधान संपादक उपनिदेशक संजय कुमार चौधरी हैं, जबकि संपादन और डिजाइन की जिम्मेदारी निधि चौधरी ने संभाली है। पत्रिका के पाठशोधक विनोद कुमार उपाध्याय (शिक्षक, जिला अरवल) हैं और विशेष सहयोग अनुपमा प्रियदर्शिनी (शिक्षिका, जिला सिवान) द्वारा दिया गया है। मृदुला कुमारी इस बाल पत्रिका की मार्गदर्शक और प्रेरक शक्ति के रूप में कार्य कर रही हैं।

निधि चौधरी, जो पहले से ही ‘टीचर्स ऑफ बिहार’ की ई-मैगजीन ‘प्रज्ञानिका’ की संपादिका हैं, ने इस पत्रिका के माध्यम से बच्चों की रचनात्मकता को एक नया आयाम देने की कोशिश की है। ‘निपुण बालमंच’ न केवल बच्चों की रचनात्मकता को प्रोत्साहित करेगा, बल्कि उनके बौद्धिक विकास में भी एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

पत्रिका के विमोचन के अवसर पर ‘टीचर्स ऑफ बिहार’ के फाउंडर शिव कुमार ने संपादक मंडल के सभी सदस्यों को बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर टीचर्स ऑफ बिहार के प्रदेश प्रवक्ता रंजेश कुमार और प्रदेश मीडिया संयोजक मृत्युंजय कुमार ने भी इस पहल की सराहना की और जानकारी साझा की।

gaytri
Author: gaytri

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

पाकुड़ नगर परिषद में 2 करोड़ की योजनाओं पर घमासान, पार्षदों ने अध्यक्ष-उपाध्यक्ष का पुतला फूंका; समर्थकों ने फोड़े पटाखे

पाकुड़: नगर परिषद क्षेत्र में दो करोड़ रुपये की सड़क योजनाओं के चयन को लेकर सोमवार को विवाद गहरा गया। योजना चयन में पक्षपात और

कटिहार का 115 साल पुराना दुर्गागंज दुर्गा मंदिर, 2002 में हुआ सार्वजनिक

कदवा (कटिहार): बिहार के कटिहार जिले के कदवा प्रखंड स्थित दुर्गागंज का ऐतिहासिक दुर्गा मंदिर आस्था के साथ-साथ क्षेत्र की पुरानी जमींदारी व्यवस्था की विरासत

गलगलिया के पथरघट्टा हाई स्कूल में SSB का साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम

गलगलिया: विद्यार्थियों को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करने और सुरक्षित इंटरनेट उपयोग के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से 8वीं बटालियन सशस्त्र सीमा बल

कटिहार के 9 खिलाड़ियों ने ताइक्वांडो में जीते गोल्ड मेडल, राज्य स्तर पर चयनित

स्कूली गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में आयोजित प्रमंडल स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में उत्क्रमित मध्य विद्यालय बर्मा रिफ्यूजी कॉलोनी के छात्र-छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन