पटना में QR कोड वाले पोस्टर, स्कैन करते ही खुल रही लालू के शासनकाल की हकीकत

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

Desk : बिहार में चुनावी सरगर्मी तेज है और इसी के साथ पोस्टर वॉर भी चरम पर पहुंच चुका है. पटना की सड़कों पर एक नया ट्रेंड देखने को मिल रहा है—QR कोड वाले पोस्टर! ये पोस्टर लालू यादव के शासनकाल और कथित कुशासन पर सवाल खड़े कर रहे हैं.
पोस्टरों में इस बार एक खास चीज देखने को मिल रही है वॉकर है कोड. जिसे स्कैन करते ही bhuleganahibihar.com वेबसाइट खुल जाता है, और ये खुलते ही राजद सरकार के कथित कुशासन और लालू यादव के शासनकाल को उजागर कर रही है.

क्या है इस वेबसाइट के अंदर
वेबसाइट का मुख्य संदेश है: ‘जंगलराज का अत्याचार भूलेगा नहीं बिहार’. इसमें लालू यादव, राबड़ी देवी, तेजस्वी और तेजप्रताप यादव की तस्वीरें लगी हैं और बिहार को कथित कुशासन से बचाने की शपथ लेने की अपील की गई है. इसके अलावा, एक गीत बजता है, जिसके बोल हैं—“बता दा लालू जी हमपे, जुलम काहे किया…” इसमें अपराध, माफियाराज, बेरोजगारी और पलायन जैसे मुद्दों को उठाया गया है.

वेबसाइट पर दस्तावेज उपलब्ध
इस वेबसाइट पर ‘जंगलराज का कालाचिठ्ठा’ नामक दस्तावेज भी डाउनलोड के लिए उपलब्ध है. जिसमें लालू परिवार पर भ्रष्टाचार, आपराधिक गतिविधियों और बिहार के विकास में पिछड़ने के आरोप लगाए गए हैं. हालांकि, इन पोस्टरों को लगाने वालों की पहचान नहीं हो पाई है, लेकिन बिहार की राजनीति में इसकी गूंज तेज हो गई है. अब विधानसभा चुनाव से पहले यह पोस्टर वॉर और कितना तूल पकड़ेगा, यह देखने लायक होगा.

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

सर्पदंश से 35 वर्षीय युवक की मौत, झाड़-फूंक में बीता समय; इलाज में हुई देरी

महागामा: प्रखंड क्षेत्र के गढ़ी गांव में रविवार को सर्पदंश से 35 वर्षीय युवक राजेश रजक की मौत हो गई। मृतक गढ़ी गांव निवासी उपेंद्र

बसंतराय के चेकडैम में डूबने से 15 वर्षीय बच्चे की मौत, दो बच्चों को ग्रामीणों ने बचाया

बसंतराय: प्रखंड क्षेत्र के जमनीकोला पंचायत अंतर्गत कुम्हराकोल गांव स्थित चेकडैम में रविवार को नहाने के दौरान तीन बच्चे डूब गए। बच्चों को डूबता देखकर

गेरुवा नदी के बढ़ते जलस्तर से सनौर पुल पर मंडरा रहा खतरा, तेज बहाव से बढ़ी चिंता

बसंतराय: कई दिनों से लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के कारण झारखंड और बिहार की सीमा से होकर बहने वाली गेरुवा नदी का जलस्तर बढ़

पाकुड़ में डॉ. तनवीर आलम ने SIR और मतदाता सूची पर उठाए सवाल, IT सिस्टम के ऑडिट की मांग

पाकुड़: झारखंड प्रदेश कांग्रेस महासचिव डॉ. तनवीर आलम ने शनिवार को पाकुड़ जिला कांग्रेस कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण