वक्फ बिल को लेकर बिहार विधानसभा में हंगामा, कार्यवाही 2 बजे तक स्थगित

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

Desk : बिहार विधानसभा के बजट सत्र के 17वें दिन वक्फ बिल को लेकर विपक्ष ने जोरदार हंगामा किया. जैसे ही कार्यवाही शुरू हुई, विपक्षी विधायकों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी. वे पोस्टर लेकर वेल में पहुंच गए और नीतीश कुमार चुप्पी तोड़ो के नारे लगाए.

विपक्ष का आरोप है कि सरकार वक्फ संपत्ति पर कब्जा करना चाहती है, जो अल्पसंख्यकों के खिलाफ है. उन्होंने इस मुद्दे को सदन से लेकर संसद तक उठाने की चेतावनी दी. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी सदन में मौजूद थे, लेकिन उन्होंने इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी.

हंगामे के बीच विधानसभा अध्यक्ष नंदकिशोर यादव ने विपक्षी विधायकों को चेतावनी दी कि यदि टेबल गिराई गई तो सख्त कार्रवाई होगी. लगातार शोर-शराबे को देखते हुए उन्होंने सदन की कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दी.

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

गोड्डा में इंडस्ट्रियल पार्क की चिह्नित भूमि का डीसी ने किया निरीक्षण

गोड्डा। उपायुक्त लोकेश मिश्रा ने शनिवार को पथरगामा प्रखंड के पारसपानी स्थित इंडस्ट्रियल पार्क के लिए चिह्नित भूमि का स्थल निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने

गणतंत्र दिवस परेड शिविर के लिए गोड्डा कॉलेज के 5 छात्रों का चयन

गोड्डा। आगामी गणतंत्र दिवस के अवसर पर दिल्ली में आयोजित होने वाले गणतंत्र परेड शिविर 2026-27 के लिए विश्वविद्यालय स्तरीय चयन प्रक्रिया में गोड्डा कॉलेज

आयुष्मान आरोग्य मंदिर परिसर में वर्षों से जलजमाव, नहीं है जल निकासी की समुचित व्यवस्था

महागामा। अनुमंडल के नयानगर स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिर परिसर में वर्षों से जलजमाव की समस्या बनी हुई है। जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने

गोड्डा में राष्ट्रव्यापी बैंक हड़ताल का व्यापक असर, SBI समेत बैंकों में लटका ताला**

गोड्डा। पांच दिवसीय बैंकिंग व्यवस्था लागू करने समेत बैंक कर्मचारियों की विभिन्न लंबित मांगों को लेकर शुक्रवार को आयोजित राष्ट्रव्यापी बैंक हड़ताल का गोड्डा जिले