रांची में जेवर दुकान से 20 लाख की चोरी, पुलिस जांच में जुटी

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

रांची: राजधानी रांची के खलारी थाना क्षेत्र में एक बार फिर अपराधियों ने बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया है. राय में स्थित सोनी ज्वेलर्स से मंगलवार रात चोरों ने करीब 20 लाख रुपये के गहने चोरी कर लिए. इस घटना के बाद शहर की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं.

सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है. शहरभर में सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है. पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है ताकि अपराधियों की पहचान की जा सके. प्रारंभिक जांच में पता चला है कि चोरों ने दुकान का ताला तोड़कर चोरी को अंजाम दिया.

गौरतलब है कि इससे पहले भी सोनी ज्वेलर्स में हथियार के बल पर डकैती हो चुकी है. लगातार हो रही वारदातों के चलते व्यापारियों और स्थानीय लोगों में आक्रोश है. व्यापारियों का कहना है कि सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त नहीं होने के कारण अपराधी बेखौफ होकर वारदात को अंजाम दे रहे हैं.

जांच में जुटी पुलिस
पुलिस का दावा है कि जल्द ही अपराधियों को पकड़ लिया जाएगा. लेकिन लगातार हो रही चोरियों ने यह सवाल खड़ा कर दिया है कि आखिर कब तक अपराधी कानून-व्यवस्था को ठेंगा दिखाते रहेंगे?

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

गौ सम्मान आवाहन अभियान के तहत निकली रैली, गौ माता को राष्ट्रीय माता का दर्जा देने की मांग

गायत्री शक्तिपीठ परिवार के बैनर तले सोमवार को गौ सम्मान आवाहन अभियान के तहत गोड्डा शहर में भव्य रैली निकाली गई। जिला प्रभारी प्रदीप कुमार

एमएसीपी से वंचित करने के विरोध में शिक्षकों ने फूंकी शिक्षा विभाग के आदेश की प्रतियां

झारखंड ऑफिसर्स, टीचर्स एंड एम्पलाइज फेडरेशन (झारोटेफ) के प्रांतीय अध्यक्ष विक्रांत सिंह के निर्देश और जिला इकाई के आह्वान पर सोमवार को महागामा प्रखंड के

नाबालिग से दुष्कर्म के दोषी को 22 साल की सश्रम कारावास, पोक्सो कोर्ट ने सुनाई सजा

गोड्डा की विशेष पोक्सो अदालत ने नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में दोषी करार दिए गए नानू कर्मकार (निवासी सालबनी, तीनपहाड़, साहेबगंज) को 22 वर्ष

पात्र मतदाताओं का नाम हर हाल में मतदाता सूची में जुड़वाएं : मंत्री दीपिका पांडेय सिंह

प्रखंड कांग्रेस कार्यालय में सोमवार को क्षेत्रीय विधायक सह ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान को