विधानमंडल के समक्ष फैक्टनेब का सामूहिक उपवास, मुख्यमंत्री को सौंपा जाएगा 60 हजार हस्ताक्षरों वाला ज्ञापन

विधानमंडल के समक्ष फैक्टनेब का सामूहिक उपवास, मुख्यमंत्री को सौंपा जाएगा 60 हजार हस्ताक्षरों वाला ज्ञापन
Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

पटना: बिहार राज्य संबद्ध डिग्री महाविद्यालय शिक्षक-शिक्षकेतर कर्मचारी महासंघ (फैक्टनेब) के आह्वान पर प्रदेश के 220 संबद्ध डिग्री महाविद्यालयों के शिक्षक और शिक्षकेतर कर्मचारी आज, 27 मार्च को विधानमंडल के समक्ष सामूहिक उपवास पर बैठेंगे। उनकी प्रमुख मांग परीक्षा परिणाम आधारित वेतनानुदान की जगह नियमित मासिक वेतन भुगतान की व्यवस्था लागू करना है। इस मांग के समर्थन में 60 हजार से अधिक हस्ताक्षरों वाला ज्ञापन मुख्यमंत्री को सौंपा जाएगा।

फैक्टनेब के अध्यक्ष डॉ. शंभुनाथ प्रसाद सिन्हा, महासचिव प्रो. राजीव रंजन, और मीडिया प्रभारी प्रो. अरुण गौतम ने संयुक्त बयान में बताया कि इस आंदोलन को समाज के विभिन्न वर्गों का व्यापक समर्थन मिला है। जनप्रतिनिधियों, छात्रों, शिक्षकों, किसानों, समाजसेवियों, चिकित्सकों और अन्य संगठनों के लोगों ने भी ज्ञापन पर हस्ताक्षर कर अपनी एकजुटता व्यक्त की है।

इसके अलावा, राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा, विधान पार्षद डॉ. संजीव कुमार सिंह, विधायक सुरेश राम सहित कई राजनीतिक एवं सामाजिक नेताओं ने भी आंदोलन को समर्थन दिया है और ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं।

फैक्टनेब के मीडिया प्रभारी प्रो. अरुण गौतम ने बताया कि 27 मार्च को सामूहिक उपवास के दौरान आंदोलन की आगामी रणनीति और भविष्य की योजनाओं की घोषणा की जाएगी। साथ ही, उन्होंने मीडिया को इस आंदोलन की व्यापक कवरेज के लिए आमंत्रित किया है।

gaytri
Author: gaytri

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

भारती स्कूल ऑफ नर्सिंग में HIV और यौन संचारित रोगों पर जागरूकता कार्यशाला

गोड्डा: राष्ट्रीय शहरी स्वास्थ्य मिशन के तत्वावधान में HIV/AIDS से बचाव और नियंत्रण को लेकर चलाए जा रहे सघन जागरूकता अभियान के तहत रविवार को

महागामा के वार्ड 1 में जल निकासी की समस्या दूर करने की पहल, सड़क-नाली निर्माण जल्द

महागामा: नगर पंचायत के वार्ड नंबर 1 में लंबे समय से चली आ रही जल निकासी की समस्या के समाधान को लेकर वार्ड पार्षद रॉकी

महादेव कित्ता शिव मंदिर के पास 65 वर्षीय किसान का शव मिला, नाली में गिरने से मौत की आशंका

पथरगामा: प्रखंड थाना क्षेत्र के महादेव कित्ता शिव मंदिर के पास रविवार शाम 65 वर्षीय किसान का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई।

महेशपुर में ABVP ने मनाई शहीद भगत सिंह की जयंती, प्रतिमा पर किया माल्यार्पण

महेशपुर: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की महेशपुर नगर इकाई की ओर से सोमवार को शहीद भगत सिंह की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर भगत