बिहार की राजनीति में बड़ा उलटफेर! यूट्यूबर और बीजेपी नेता मनीष कश्यप ने पार्टी छोड़ने का किया फैसला

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

डेस्क : बिहार के प्रसिद्ध यूट्यूबर और बीजेपी नेता मनीष कश्यप ने पार्टी छोड़ने का बड़ा ऐलान किया है. सोशल मीडिया पर उन्होंने खुद इसकी जानकारी दी है. महिलाओं की पिटाई की खबर चलाने पर उनके खिलाफ FIR दर्ज हुई है, और अब वे खुद गिरफ्तारी देने सारण जाने वाले हैं.

जानिये क्या है पूरा मामला
दरअसल, मनीष कश्यप ने अपने यूट्यूब चैनल पर सारण जिले के दिघवारा थाना क्षेत्र में महिलाओं की पिटाई से जुड़ी खबर प्रसारित की थी. इसके बाद उनके चैनल समेत 11 यूट्यूब चैनलों के खिलाफ छपरा साइबर थाना में भ्रामक खबर फैलाने के आरोप में FIR दर्ज की गई.

लाइव आकर कहीं ये बात
इस कार्रवाई से नाराज होकर मनीष कश्यप ने सोशल मीडिया पर लाइव आकर घोषणा की कि वे शुक्रवार को बीजेपी से इस्तीफा देंगे और फिर सारण जाकर खुद गिरफ्तारी देंगे.

गौरतलब है कि मनीष कश्यप पश्चिम चंपारण जिले के मझौलिया के डमरी महनवा गांव के निवासी हैं. उन्होंने पिछले लोकसभा चुनाव के दौरान बीजेपी की सदस्यता ली थी और झारखंड व दिल्ली में पार्टी के लिए प्रचार भी किया था.

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

पाकुड़िया में ईद मिलादुन्नबी पर निकला भव्य जुलूस-ए-मोहम्मदी, अमन और भाईचारे का दिया संदेश

पाकुड़िया। पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के जन्मदिन ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर बुधवार को पाकुड़िया प्रखंड क्षेत्र में जश्न और उल्लास का माहौल रहा। प्रखंड

पाकुड़िया CHC में एएनसी शिविर, 18 गर्भवती महिलाओं की हुई प्रसव पूर्व जांच

पाकुड़िया। प्रखंड मुख्यालय स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पाकुड़िया में बुधवार को नियमित मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं के तहत एएनसी (गर्भवती महिलाओं की प्रसव

पाकुड़ में 14 से 17 सितंबर तक सजेगा 28वां गणपति महोत्सव, होंगे धार्मिक-सांस्कृतिक कार्यक्रम

पाकुड़। गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर विघ्नहर्ता बाबा गणपति महोत्सव के 28वें वर्ष को भव्य, श्रद्धापूर्ण और आकर्षक स्वरूप देने की तैयारी शुरू कर

प्राणपुर के उत्क्रमित मध्य विद्यालय खोजाटीहाट इंग्लिश में शुद्ध पेयजल व हैंडवॉश की सुविधा

प्राणपुर। प्रखंड अंतर्गत गौरीपुर पंचायत के उत्क्रमित मध्य विद्यालय खोजाटीहाट इंग्लिश में विषयवार शिक्षकों की कमी के बावजूद विद्यालय में पठन-पाठन नियमित रूप से संचालित