झारखंड में फिर बदलेगा मौसम, 3 अप्रैल से बादल छाए रहने के आसार

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
Desk: झारखंड में मौसम लगातार बदल रहा है. कभी तापमान में बढ़ोतरी हो रही है तो कभी अचानक गिरावट देखने को मिल रही है. बीते 24 घंटे में राज्य के न्यूनतम तापमान में 3 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई, जबकि अधिकतम तापमान भी 1 डिग्री लुढ़क चुका है.
गर्मी से फिलहाल राहत नहीं
शनिवार को झारखंड के अधिकतर जिलों में चिलचिलाती धूप रहेगी, जिससे लोगों को परेशानी होगी. मौसम विभाग के मुताबिक अगले तीन दिनों तक गर्मी से राहत नहीं मिलेगी, लेकिन 3 अप्रैल से मौसम बदलने की संभावना है.
झारखंड के प्रमुख शहरों का तापमान:
•रांची: 33°C (अधिकतम), 18°C (न्यूनतम)
•जमशेदपुर: 38°C / 22°C
•धनबाद: 36°C / 19°C
•देवघर: 34°C / 21°C
•मेदिनीनगर: 34°C / 16°C
3 से 6 अप्रैल तक झारखंड में बादल छाए रहने और मौसम में बदलाव के आसार हैं.
kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

बिजली समस्याओं को लेकर समाजसेवी गप्पू सिन्हा ने कार्यपालक अभियंता से मुलाकात कर समाधान की मांग की

  गोड्डा में समाजसेवी गप्पू सिन्हा ने विद्युत विभाग के कार्यपालक अभियंता राजेश मिश्रा से मुलाकात कर शहर और ग्रामीण क्षेत्रों की बिजली समस्याओं पर

पहाड़िया समुदाय से मिले एसडीपीओ, संवाद कर सुरक्षा, जागरूकता और सहयोग का भरोसा दिलाया

  गोड्डा पुलिस ने मुख्यमंत्री के निर्देश पर पीवीटीजी पहाड़िया समुदाय के साथ विश्वास और संवाद बढ़ाने के उद्देश्य से विशेष सामुदायिक सहभागिता कार्यक्रम आयोजित

श्रीमद्भागवत कथा में शिव-पार्वती विवाह प्रसंग सुन श्रद्धालु भाव-विभोर, गूंजा भक्ति और आस्था का संदेश

  महागामा के कोयला गांव में चल रही सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा के तीसरे दिन शिव-पार्वती विवाह प्रसंग का भावपूर्ण वर्णन किया गया। कथा वाचिका

बैंक सुरक्षा को लेकर एसडीपीओ ने की बैठक, प्रबंधकों को सतर्कता बढ़ाने के दिए निर्देश

  महागामा अनुमंडल कार्यालय में बैंक सुरक्षा को लेकर एसडीपीओ वरुण रजक की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में सभी बैंक प्रबंधकों को