पाकिस्तानी सेना का ड्रोन अटैक बना तबाही का कारण, महिलाओं और बच्चों पर गिरे बम

पाकिस्तानी सेना का ड्रोन अटैक बना तबाही का कारण, महिलाओं और बच्चों पर गिरे बम
Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

लाहौर: खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के मरदान जिले में पाकिस्तानी सुरक्षाबलों ने आतंकवादियों के ठिकाने पर बड़ा हमला किया, जिसमें 12 आतंकी मारे गए। लेकिन यह ऑपरेशन आम नागरिकों के लिए भी जानलेवा साबित हुआ। महिलाओं और बच्चों समेत कई निर्दोष लोग भी इस हमले की चपेट में आ गए, जिससे इलाके में चीख-पुकार मच गई।

खुफिया इनपुट पर हुआ हमला, लेकिन आम नागरिक भी चपेट में

सरकारी बयान के अनुसार, यह सैन्य अभियान आतंकियों की मौजूदगी की पुख्ता जानकारी के आधार पर शुरू किया गया था। शनिवार सुबह कटलांग के पहाड़ी इलाकों में ड्रोन हमले किए गए, जिसमें कई आतंकी मारे गए। लेकिन बाद में पुष्टि हुई कि जिस क्षेत्र पर बमबारी की गई, वहां आम नागरिक भी मौजूद थे।

नागरिकों की मौत पर निंदा और जांच के आदेश

खैबर पख्तूनख्वा के मुख्यमंत्री अली अमीन गंडापुर ने आम नागरिकों के मारे जाने को “बेहद दुखद और निंदनीय” करार दिया। सरकार ने मृतकों के परिजनों को राहत देने और घायलों को चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री के सूचना सलाहकार बैरिस्टर मोहम्मद अली सैफ ने भी निर्दोष लोगों की मौत पर गहरा शोक व्यक्त किया और पूरी घटना की जांच के आदेश दिए।

इलाके में दहशत, लोग सेना की कार्रवाई पर सवाल उठा रहे

इस हमले के बाद क्षेत्र में भय का माहौल है। स्थानीय लोग सेना की कार्रवाई पर सवाल खड़े कर रहे हैं और निर्दोषों की मौत के लिए जवाबदेही की मांग कर रहे हैं। हालांकि, सरकार ने वादा किया है कि इस मामले की पूरी जांच की जाएगी और जरूरी कदम उठाए जाएंगे।

gaytri
Author: gaytri

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

पाकुड़ नगर परिषद में 2 करोड़ की योजनाओं पर घमासान, पार्षदों ने अध्यक्ष-उपाध्यक्ष का पुतला फूंका; समर्थकों ने फोड़े पटाखे

पाकुड़: नगर परिषद क्षेत्र में दो करोड़ रुपये की सड़क योजनाओं के चयन को लेकर सोमवार को विवाद गहरा गया। योजना चयन में पक्षपात और

कटिहार का 115 साल पुराना दुर्गागंज दुर्गा मंदिर, 2002 में हुआ सार्वजनिक

कदवा (कटिहार): बिहार के कटिहार जिले के कदवा प्रखंड स्थित दुर्गागंज का ऐतिहासिक दुर्गा मंदिर आस्था के साथ-साथ क्षेत्र की पुरानी जमींदारी व्यवस्था की विरासत

गलगलिया के पथरघट्टा हाई स्कूल में SSB का साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम

गलगलिया: विद्यार्थियों को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करने और सुरक्षित इंटरनेट उपयोग के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से 8वीं बटालियन सशस्त्र सीमा बल

कटिहार के 9 खिलाड़ियों ने ताइक्वांडो में जीते गोल्ड मेडल, राज्य स्तर पर चयनित

स्कूली गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में आयोजित प्रमंडल स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में उत्क्रमित मध्य विद्यालय बर्मा रिफ्यूजी कॉलोनी के छात्र-छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन