सरहुल का पर्व पर्यावरण संरक्षण का संदेश है : के राजू

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

रांची। 30 मार्च। आदिवासियों समाज का सरहुल का पर्व पूरे भारतवर्ष में पर्यावरण जंगल पहाड़ पानी को संरक्षण करने का संदेश है जो हमें प्रकृति से प्रेम करना सिखाता है।

प्रदेश कांग्रेस कमिटी के कार्यकारी अध्यक्ष श्री बंधु तिर्की द्वारा विशुद बनहौरा में सरहुल के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम मे उक्त विचार प्रदेश प्रभारी श्री के राजू ने व्यक्त करते हुए कहा।

उन्होंने कहा कि जिस समाज में प्रकृति की पूजा की जाती है वह निश्चित रूप से संवेदनशील समाज होता है। प्रकृतिपूजक आदिवासी समाज पर्यावरणीय संतुलन को बरकरार रखने जंगलों की रक्षा के लिए कृत संकल्प होता है। सरहुल के संदेश से पूरे विश्व को सीखने की आवश्यकता है। आज पूरे विश्व में वनों को बचाने और उनके क्षेत्रफल बढ़ाने पर चर्चा की जा रही है झारखंड में इस दिशा में काफी प्रयास जारी है। झारखंड अपने प्राकृतिक परिवेश के लिए जाना जाता है, आज आदिवासी समुदाय के संरक्षण और विकास की आवश्यकता है जंगलों को बचाने में आदिवासी समुदाय का प्रमुख योगदान रहता है।प्रकृति पूजक यह समुदाय सरहुल के रूप में सामूहिक उत्सव का यह एक आदर्श उदाहरण प्रस्तुत करता है।

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, सतीश पौल मुजनी, शांतनु मिश्रा, अजय नाथ सहदेव, रियाज अंसारी उपस्थित थे l

gaytri
Author: gaytri

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

एसआईआर अभियान को लेकर कांग्रेस सक्रिय, बूथ स्तर पर मतदाता सत्यापन और मैपिंग तेज करने निर्देश

  साहिबगंज जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक में एसआईआर कार्यक्रम की समीक्षा की गई। जिला अध्यक्ष बरकतुल्लाह खान ने कार्यकर्ताओं को बीएलए के साथ समन्वय

साहिबगंज रेलवे स्टेशन पर महिला से अभद्रता, छेड़खानी और मारपीट के आरोप में दो युवक हिरासत में

  साहिबगंज रेलवे स्टेशन पर देर रात एक महिला यात्री और उसके परिवार के साथ कथित छेड़खानी, अभद्रता और मारपीट की घटना सामने आई। पटना

70वीं संताल परगना पुलिस ड्यूटी मीट संपन्न, पाकुड़ बना चैंपियन, विजेताओं को मिला सम्मान

  साहिबगंज में आयोजित 70वीं संताल परगना क्षेत्रीय पुलिस ड्यूटी मीट के समापन समारोह में विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। पाकुड़ जिला बल ओवरऑल

योगमय झारखंड अभियान के तहत साहिबगंज में जिला स्तरीय योग प्रशिक्षण, विद्यालयों को मिले विशेष निर्देश

  अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 के अवसर पर साहिबगंज में योगमय झारखंड अभियान के तहत जिला स्तरीय योग प्रशिक्षण आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में शिक्षकों