मंत्री हफीजुल हसन ने पैतृक गांव में अदा की ईद की नमाज, अमन-चैन और भाईचारे की मांगी दुआ

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

देवघर, झारखंड: देशभर में आज ईद का त्योहार धूमधाम से मनाया जा रहा है। रमजान के पवित्र महीने के समापन और चांद के दीदार के बाद यह खास पर्व उत्साह और भाईचारे के साथ मनाया जाता है। झारखंड के देवघर जिले में भी ईदगाहों में विशेष नमाज अदा की गई।

गले लगाकर ईद की मुबारकबाद

मंत्री हफीजुल हसन ने अपने पैतृक गांव मधुपुर के पिपरा स्थित ईदगाह में स्थानीय नमाजियों के साथ ईद की नमाज अदा की। नमाज के बाद मंत्री जी ने लोगों को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी। साथ ही, सौहार्दपूर्ण माहौल में त्योहार मनाने का संदेश भी दिया।

राज्यवासियों की खुशहाली के लिए भी प्रार्थना

इस बीच मंत्री हफीजुल हसन ने बताया कि उन्होंने देश और दुनिया में अमन-चैन, भाईचारे और खुशहाली की दुआ मांगी। साथ ही, उन्होंने झारखंड को देश का अग्रणी विकसित राज्य बनाने और राज्यवासियों की समृद्धि व खुशहाली के लिए भी प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि यह त्योहार एकता, प्रेम और सद्भावना का प्रतीक है, जिसे मिल-जुलकर मनाना चाहिए।

इस अवसर पर बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे, जिन्होंने मंत्री के साथ नमाज अदा की और एक-दूसरे को ईद की बधाई दी। हसन ने सभी देशवासियों को ईद की शुभकामनाएं देते हुए समाज में भाईचारे और आपसी प्रेम बनाए रखने की अपील की।

 

gaytri
Author: gaytri

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

लिट्टीपाड़ा में अवैध बालू परिवहन पर कार्रवाई, बालू लदा हाइवा जब्त

लिट्टीपाड़ा। अवैध खनन और बालू के परिवहन के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत लिट्टीपाड़ा पुलिस ने सोमवार देर रात कार्रवाई करते हुए बालू लदा

पाकुड़ में अवैध पार्किंग पर प्रशासन की सख्ती, 10-15 टोटो जब्त; सड़क किनारे सामान हटाने को 24 घंटे का अल्टीमेटम

पाकुड़। शहर में अवैध पार्किंग, अतिक्रमण और यातायात नियमों के उल्लंघन के खिलाफ जिला प्रशासन ने बुधवार को विशेष अभियान चलाया। उपायुक्त मेघा भारद्वाज के

महेशपुर में अवैध बालू परिवहन पर कार्रवाई, बालू लदा ट्रैक्टर जब्त

महेशपुर। थाना क्षेत्र में अवैध बालू परिवहन के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सोमवार देर रात देवपुर गांव के समीप बालू लदे एक ट्रैक्टर

पर्व-त्योहार से पहले मिठाई दुकानों पर प्रशासन की सख्ती, 4 प्रतिष्ठानों से पनीर-खोवा के नमूने लिए

गोड्डा। पर्व-त्योहारों से पहले मिठाई और खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता को लेकर जिला प्रशासन ने सख्ती बढ़ा दी है। उपायुक्त के निर्देश पर सोमवार को