होमगार्ड बहाली में नवगछिया को शामिल करने की मांग: विधायक शैलेंद्र ने डीएम और डीआईजी से की बात

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

भागलपुर : भागलपुर जिले में होमगार्ड बहाली की प्रक्रिया को लेकर अभ्यर्थियों की परेशानी सामने आई है। जिले में होमगार्ड के कुल 666 रिक्त पदों पर बहाली होनी है, लेकिन नवगछिया अनुमंडल को इस बहाली से अलग कर दिया गया है, जिससे अभ्यर्थियों में नाराजगी है। इस मुद्दे को लेकर बिहपुर विधायक इंजीनियर शैलेंद्र ने पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) पूर्वी क्षेत्र विवेक कुमार, भागलपुर के जिलाधिकारी (डीएम) डॉ. नवलकिशोर चौधरी और संबंधित अधिकारियों से फोन पर बात की।

विधायक शैलेंद्र ने बताया कि अधिकारियों ने इस समस्या को संभावित तकनीकी गड़बड़ी का परिणाम बताया। जवाब में विधायक ने तर्क दिया कि यदि यह बहाली पुलिस अधीक्षक (एसपी) स्तर से होती, तो भागलपुर और नवगछिया में अलग-अलग एसपी होने के कारण इसे समझा जा सकता था। लेकिन चूंकि यह बहाली डीएम स्तर से हो रही है और नवगछिया अनुमंडल भागलपुर के राजस्व जिले का हिस्सा है, ऐसे में इसे बहाली से अलग करना अभ्यर्थियों के साथ अन्याय है।

विधायक की पूरी बात सुनने के बाद अधिकारियों ने इस समस्या के समाधान और नवगछिया अनुमंडल को बहाली सूची में शामिल करने के लिए जल्द सकारात्मक कदम उठाने का आश्वासन दिया। विधायक शैलेंद्र ने कहा कि इस दिशा में शीघ्र ही ठोस परिणाम देखने को मिलेंगे।

इसके साथ ही विधायक ने विपक्षी नेताओं पर निशाना साधते हुए कहा कि कुछ लोग युवाओं को सही जानकारी से वंचित कर उन्हें भड़काने की ओछी राजनीति कर रहे हैं। उन्होंने जोर देकर कहा कि कोई भी कार्य नियमों और सरकारी दिशानिर्देशों के अनुसार ही होता है। विधायक ने अभ्यर्थियों को भरोसा दिलाया कि इस मामले का समाधान जल्द होगा।

इस संबंध में विधायक के सोशल मीडिया और जिला उपाध्यक्ष प्रो. गौतम कुमार ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर जानकारी दी है। यह मुद्दा भागलपुर और नवगछिया के युवाओं के लिए महत्वपूर्ण है, और अब सभी की नजरें प्रशासन के अगले कदम पर टिकी हैं।

gaytri
Author: gaytri

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

बाल श्रम के खिलाफ अभियान में एक आरोपी गिरफ्तार, पांच बच्चे मुक्त

पाकुड़: बाल श्रम के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत पाकुड़ नगर थाना में बाल एवं किशोर श्रम (प्रतिषेध एवं विनियमन) अधिनियम, 1986 के

महेशपुर साप्ताहिक हाट से सुपर स्प्लेंडर बाइक चोरी, हैंडल लॉक कर खरीदारी करने गए थे मालिक

महेशपुर: महेशपुर साप्ताहिक हाट से शनिवार को अज्ञात चोरों द्वारा सुपर स्प्लेंडर बाइक चोरी किए जाने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार पाकुड़

गंगा-कोसी के जलस्तर में मामूली गिरावट, फिर भी कुरसेला में बाढ़ की स्थिति गंभीर

कुरसेला (कटिहार): गंगा और कोसी के जलस्तर में शुक्रवार से मामूली गिरावट जरूर दर्ज की गई है, लेकिन कुरसेला परिक्षेत्र में बाढ़ की स्थिति अब

जिला परिवहन पदाधिकारी डेज़ी रानी ने उच्च विद्यालय हफलागंज के छात्रों को पढ़ाया गणित

जिले के चयनित सरस्वती विद्या निकेतन (मॉडल स्कूलों) में शैक्षणिक गुणवत्ता और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जिला परिवहन पदाधिकारी