मंईयां योजना के लाभुकों के लिए जरूरी खबर, 1 अप्रैल से बंद हो सकती है आपकी किस्त!

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

रांची : अगर आप मंईयां योजना का लाभ ले रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है. बता दें कि अप्रैल से योजना की राशि आपके खाते में न आए, इससे पहले ही आवश्यक दस्तावेजों को अपडेट करा लें. सरकार के आदेश के अनुसार, जिन लाभार्थियों के बैंक खाते आधार से लिंक नहीं होंगे, उन्हें अप्रैल 2025 से भुगतान नहीं किया जाएगा.

इन बातों का खास ध्यान रखें 

  • भौतिक सत्यापन न होने पर लाभुकों की राशि रोकी जा सकती है.
  • बंद या डीबीटी के लिए सक्रिय न होने वाले बैंक खातों में राशि नहीं भेजी जाएगी.
  • गलत आधार नंबर, बैंक खाता संख्या, आईएफएससी कोड या मोबाइल नंबर देने पर भुगतान रोक दिया जाएगा.
  • एक से अधिक बैंक खाते आधार से लिंक होने पर भी राशि नहीं मिलेगी. केवल एकल खाता धारकों को ही राशि दी जाएगी.
  • आधार लिंक की अंतिम तिथि आज, 31 मार्च 2025 है.

जाने कैसे करें सुधार

अगर आपके आवेदन में कोई गलती है, तो जल्द ही ब्लॉक कार्यालय या पंचायत भवन में जाकर ये दस्तावेज जमा करें:

  •  आधार कार्ड (लिंक मोबाइल नंबर के साथ)
  •  राशन कार्ड (यदि उपलब्ध हो)
  •  मोबाइल नंबर अपडेट फॉर्म
  •  आवेदन संशोधन फॉर्म (ब्लॉक कार्यालय से प्राप्त करें)
  •  बैंक पासबुक की फोटोकॉपी
gaytri
Author: gaytri

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

हिरणपुर में विधिक जागरूकता शिविर, छात्रों को नशा, दहेज और बाल विवाह के खिलाफ किया जागरूक

हिरणपुर : झालसा, रांची के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार, पाकुड़ के तत्वावधान में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार,

महेशपुर में 15 वर्षीय नाबालिग छात्रा लापता, पिता की शिकायत पर मामला दर्ज

महेशपुर : रदीपुर ओपी क्षेत्र के एक गांव से 15 वर्षीय नाबालिग छात्रा के लापता होने का मामला सामने आया है। मामले को लेकर छात्रा

महेशपुर में खरीफ फसल बीमा को लेकर कार्यशाला, किसानों को दी गई योजना की जानकारी

महेशपुर : प्रखंड कार्यालय के सभागार भवन में शुक्रवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी डॉ. सिद्धार्थ शंकर यादव की अध्यक्षता में खरीफ बिरसा प्रधानमंत्री फसल बीमा

कटिहार में स्कूली बच्चों ने शहीद ध्रुव कुंडू के स्तंभ पर किया माल्यार्पण, निकाला पैदल मार्च

हर घर तिरंगा अभियान के तहत उत्क्रमित मध्य विद्यालय वर्मा रिफ्यूजी कॉलोनी के छात्र-छात्राओं ने शहीद ध्रुव कुंडू के शहीद स्तंभ पर माल्यार्पण कर उन्हें