दो जिंदा बम मिलने से बोची गांव में दहशत

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

अररिया । बैरगाछी थाना क्षेत्र के बोची पंचायत स्थित बकरा टोला में दो जिंदा देसी बम मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। बीती रात बम विस्फोट की आवाज सुनाई दी, जिसके बाद सुबह स्थानीय लोगों ने दो और बमों को देखा और पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों बमों को सुरक्षित तरीके से निष्क्रिय किया।

थाना प्रभारी जुली कुमारी ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है और कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। अररिया एसपी अंजनी कुमार के मुताबिक, एक दिन पहले दो गुटों में मारपीट हुई थी, जिसमें बम का इस्तेमाल किया गया था, और इसी जांच के दौरान ये बम बरामद हुए।

स्थानीय लोगों के अनुसार, यह घटना जमीन विवाद से जुड़ी हो सकती है। बम मिलने के बाद से गांव में तनाव का माहौल है, और पुलिस ने इलाके में अतिरिक्त बल तैनात कर निगरानी बढ़ा दी है। थाना प्रभारी ने भरोसा दिलाया है कि मामले की गहन जांच की जाएगी और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

gaytri
Author: gaytri

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

पाकुड़िया में ईद मिलादुन्नबी पर निकला भव्य जुलूस-ए-मोहम्मदी, अमन और भाईचारे का दिया संदेश

पाकुड़िया। पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के जन्मदिन ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर बुधवार को पाकुड़िया प्रखंड क्षेत्र में जश्न और उल्लास का माहौल रहा। प्रखंड

पाकुड़िया CHC में एएनसी शिविर, 18 गर्भवती महिलाओं की हुई प्रसव पूर्व जांच

पाकुड़िया। प्रखंड मुख्यालय स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पाकुड़िया में बुधवार को नियमित मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं के तहत एएनसी (गर्भवती महिलाओं की प्रसव

पाकुड़ में 14 से 17 सितंबर तक सजेगा 28वां गणपति महोत्सव, होंगे धार्मिक-सांस्कृतिक कार्यक्रम

पाकुड़। गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर विघ्नहर्ता बाबा गणपति महोत्सव के 28वें वर्ष को भव्य, श्रद्धापूर्ण और आकर्षक स्वरूप देने की तैयारी शुरू कर

प्राणपुर के उत्क्रमित मध्य विद्यालय खोजाटीहाट इंग्लिश में शुद्ध पेयजल व हैंडवॉश की सुविधा

प्राणपुर। प्रखंड अंतर्गत गौरीपुर पंचायत के उत्क्रमित मध्य विद्यालय खोजाटीहाट इंग्लिश में विषयवार शिक्षकों की कमी के बावजूद विद्यालय में पठन-पाठन नियमित रूप से संचालित