पाकुड़ में दिनदहाड़े हुई चोरी, जांच में जुटी पुलिस

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

पाकुड़ : नगर थाना क्षेत्र में एक बार फिर दिनदहाड़े चोरी की घटना घाटी l इस बार चोरों ने गुरुवार को स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत एक एएनएम के शहरकोल स्थित घर को निशाना बनाया । चोर घर में रखे हुए 8 से 10 लाख रुपया के सोने और चांदी का जेवर के अलावे नगद 16000 से 17000 रुपया लेकर फरार हो गए l घटना की जानकारी ड्यूटी से घर आने के बाद एएनएमको हुई और उन्होंने इसकी सूचना नगर थाने को दी l

वहीं थाने में पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की छान बिन में जुड़ गई है l एएनएम ने अपने पूर्व किराएदार पर शक जाहिर करते हुए बताया कि बीते कुछ दिन पहले फरवरी को जब वे प्रतीक गांव गई हुई थी,तब उनके घर के पीछे दरवाजा तोड़कर अंदर रखी गई बाइक भी चोरी हुई थी l स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत एएनएम सुलेखा कुमारी शहर  स्थित अपने मकान में अकेले रहती है l उनके दो पुत्र और एक पुत्री बाहर में हैं l

वह गुरुवार को सुबह-सुबह पुराना सदर अस्पताल टीकाकरण के कार्य में गई हुई थी l इसी बीच चोरों ने उनके घर में चोरी की घटना को अंजाम दिया l सुलेखा कुमारी जब अपने घर पहुंची तब उन्हे चोरी की घटना का पता चला l उन्होंने बताया कि घर के अलमारी में लगभग 8 से 10 लाख रुपए के सोने व चांदी का जेवर हाल में के दिन में अपनी बेटी के विवाह के लिए बनाया था l उसके अलावा ने अलमीरा में 16 से 17000 रुपए भी रखे थे सभी चोर लेकर फरार हो गए । घटना को लेकर थाना प्रभारी प्रयागराज ने बताया कि एक घर में चोरी हुई है जल्द ही चोरी की घटना का खुलासा कर दिया जाएगा ।

gaytri
Author: gaytri

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

पाकुड़ नगर परिषद में 2 करोड़ की योजनाओं पर घमासान, पार्षदों ने अध्यक्ष-उपाध्यक्ष का पुतला फूंका; समर्थकों ने फोड़े पटाखे

पाकुड़: नगर परिषद क्षेत्र में दो करोड़ रुपये की सड़क योजनाओं के चयन को लेकर सोमवार को विवाद गहरा गया। योजना चयन में पक्षपात और

कटिहार का 115 साल पुराना दुर्गागंज दुर्गा मंदिर, 2002 में हुआ सार्वजनिक

कदवा (कटिहार): बिहार के कटिहार जिले के कदवा प्रखंड स्थित दुर्गागंज का ऐतिहासिक दुर्गा मंदिर आस्था के साथ-साथ क्षेत्र की पुरानी जमींदारी व्यवस्था की विरासत

गलगलिया के पथरघट्टा हाई स्कूल में SSB का साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम

गलगलिया: विद्यार्थियों को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करने और सुरक्षित इंटरनेट उपयोग के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से 8वीं बटालियन सशस्त्र सीमा बल

कटिहार के 9 खिलाड़ियों ने ताइक्वांडो में जीते गोल्ड मेडल, राज्य स्तर पर चयनित

स्कूली गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में आयोजित प्रमंडल स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में उत्क्रमित मध्य विद्यालय बर्मा रिफ्यूजी कॉलोनी के छात्र-छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन